बाबर आजम से लेकर विराट कोहली तक, एशिया कप 2023 में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर
एशिया कप का आगामी संस्करण 30 अगस्त से शुरू होने वाला है।
अद्यतन - अगस्त 28, 2023 6:05 अपराह्न

एशिया कप का 16वां संस्करण 30 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। जिसमें विराट कोहली और बाबर आजम जैसे स्टार क्रिकेटर हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बहरहाल, इस आर्टिकल में हम ऐसे पांच क्रिकेटर्स के बारे में चर्चा करेंगे, जिन पर सभी की नजर रहेगी।
इन-फॉर्म बाबर आजम (Babar Azam)

टूर्नामेंट में काफी हद तक पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी पर निर्भर रहेगी और इसका नेतृत्व बाबर आजम करेंगे। इस वक्त पाकिस्तानी कप्तान नंबर-1 वनडे बल्लेबाज हैं। हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में बाबर ने दूसरे व तीसरे मैच में अर्धशतक जड़ा था। ऐसे में टूर्नामेंट में उन पर सभी की नजर होगी।
Page 1 / 5
Next
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो