शाहीन शाह की कप्तानी फेल होने का जश्न मना रहे थे बाबर आजम, तस्वीर आई सामने
बाबर आजम ने कीवी टीम के खिलाफ लगाए थे 3 लगातार अर्धशतक।
अद्यतन - जनवरी 22, 2024 4:19 अपराह्न

बाबर आजम के लिए न्यूजीलैंड दौरा एक जीवनदान की तरह आया है, जहां ये बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फेल रहा था। लेकिन कीवी टीम के खिलाफ बाबर ने लगातार तीन अर्धशतक जड़कर खुद को साबित कर दिया, दूसरी अब शाही को कप्तानी में फेल होने के मायने समझ आ रहे हैं और बाबर पूरी तरह Chill कर रहे हैं इन दिनों।
बाबर आजम पास, लेकिन पाक टीम फेल
भले ही बाबर आजम का बल्ला जमकर बोला था कीवी टीम के खिलाफ, लेकिन शाहीन शाह की कप्तानी में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन सुपर फ्लॉप रहा था। जहां दोनों टीमों के बीच कुल 5 टी20 मैचों की सीरीज थी, पाक टीम ने सिर्फ और सिर्फ 1 ही मैच जीता और कीवी टीम ने सीरीज को 4-1 से अपने नाम करते हुए साल 2024 का धमाकेदार आगाज किया है।
शाहीन की कप्तानी में टीम के फ्लॉप होने से खुश हैं बाबर आजम
*बाबर आजम ने कीवी टीम के खिलाफ लगाए थे 3 लगातार अर्धशतक।
*वहीं पाक टीम के सीरीज हारने का नहीं पड़ा बाबर को कोई फर्क।
*सोशल मीडिया पर तस्वीर डालकर खुद को टेंशन फ्री बताया बल्लेबाज ने।
*शाहीन और बाबर के बीच एक समय तनाव की आई थी कुछ खबरें।
न्यूजीलैंड से ये तस्वीर पोस्ट की थी बाबर आजम ने
टी20 सीरीज की ट्रॉफी के साथ कीवी टीम की तस्वीर
टीम के पास नहीं है कोई वनडे कप्तान
वर्ल्ड कप के बाद जब बाबर आजम ने टीम की कप्तानी छोड़ी थी, तो PCB ने शान मसूद को टेस्ट कप्तान और शाहीन को टी20 टीम का कप्तान बनाया था। ये दोनों ही खिलाड़ी बतौर कप्तान अपनी-अपनी पहली सीरीज में सुपर फ्लॉप रहे, दूसरी पाक टीम के पास अभी कोई वनडे कप्तान नहीं है और इसका ऐलान कब होगा ये बात किसी को नहीं पता है। वैसे PCB में आए दिन बदलाव होते रहते हैं और जो कुर्सी पर बैठता है, उसका चहेता खिलाड़ी ही टीम में आ जाता है। अब देखना अहम होगा की पाक टीम और PCB में कितने बदलाव होते हैं।