‘बेबी सिटर’ ऋषभ पंत ने अब मनदीप सिंह के बच्चे का उठाया जिम्मा, वीडियो हुआ वायरल

ऋषभ पंत अक्सर बच्चों के साथ खेलने की तस्वीर और वीडियो साझा करते रहते हैं।

Advertisement

Rishabh Pant (Photo Source: Instagram)

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने सभी काम में शानदार रहे हैं। दिल्ली का यह खिलाड़ी बहुत ही काम समय में बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज में से एक बन गए हैं। लेकिन, उनके पास एक और कौशल है जिससे उन्होंने सभी का ध्यान अपनी तरफ  आकर्षित किया है, और वह है ‘बेबीसिटिंग’।

Advertisement
Advertisement

ऋषभ पंत ने 2018-19 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पहली बार ‘बेबी सिटर’ का उपनाम अर्जित किया, जहां उन्हें एक मैच के दौरान तत्कालीन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान द्वारा खुद टिम पेन के बच्चों की देखभाल करने के लिए कहा गया था। इस बीच पंत का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वो मनदीप सिंह के बेटे के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखिए ऋषभ पंत का वो वीडियो

मनदीप सिंह जो पिछले सीजन तक पंजाब किंग्स का हिस्सा थे, उन्हें इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की ने मेगा ऑक्शन में खरीद लिया था। और सभी खिलाड़ी आईपीएल से पहले  के साथ जुड़ चुके हैं। लीग शुरू होने से पहले खिलाड़ी कुछ वक्त अपने लिए निकाल रहे हैं।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब उन्होंने किसी बच्चे के साथ खेलने की तस्वीर  सोशल मीडिया पर साझा की हो। कुछ ही दिनों पहले उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की बेटी के साथ खेलने की तस्वीर साझा की थी और फैंस ने उस तस्वीर को देखने के बाद मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए दिखे। इससे पहले धोनी की बेटी के साथ भी उनके खेलने की तस्वीरें वायरल हुई थी।

कैसे मिला पंत को बेबी सिटर का टैग?

टिम पेन ने वनडे टीम में पंत के स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी को शामिल किए जाने पर उनको ‘चिढ़ाने’ का फैसला किया। पेन ने कहा था कि, “वनडे सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धोनी आ गए हैं। इस लड़के (ऋषभ पंत) को हैरिकेंस (हॉबर्ट) की टीम में शामिल करना चाहिए। उन्हें एक बल्लेबाज की जरूरत है। इससे तुम्हारा (पंत) ऑस्ट्रेलिया में हॉलिडे बढ़ जाएगा। उन्होंने आगे कहा, क्या तुम बेबी सिटर (बच्चों का ख्याल रखने वाला) बनोगे। मैं अपने बीवी को फिल्म दिखाने ले जाऊंगा तुम मेरे बच्चों का ख्याल रखना।”

Advertisement