भारतीय टीम के एशिया कप सेलेक्शन पर पूर्व भारतीय ने पूछे तीखे सवाल, कहा 'जायसवाल-सुदर्शन जैसे बेहतर प्रदर्शन करने वालों का क्या?'

भारतीय टीम के एशिया कप सेलेक्शन पर पूर्व भारतीय ने पूछे तीखे सवाल, कहा ‘जायसवाल-सुदर्शन जैसे बेहतर प्रदर्शन करने वालों का क्या?’

पूर्व क्रिकेटर ने शुभमन गिल को उपकप्तान बनाने के फैसले का समर्थन किया।

Shubhman Gill (Image Credit Twitter X)
Shubhman Gill (Image Credit Twitter X)

भारत के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमणियम बद्रीनाथ ने एशिया कप 2025 में शुभमन गिल को उपकप्तान बनाने के फैसले का समर्थन किया। जिस तरीके से भारतीय क्रिकेट अपनी आने वाली पीढ़ी की ओर बढ़ रहा है, जहां दिग्गज खिलाड़ी खेल से संन्यास लेते जा रहे हैं। वहीं, युवा स्टार खिलाड़ी टीम की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाते हुए दिख रहे हैं।

बद्रीनाथ ने शुभमन के फैसले पर खुशी जताई, पर यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन जैसे आक्रमक बल्लेबाजों को टीम में शामिल न करने पर हैरानी भी दिखाई। भारत ने हाल ही में एशिया कप 2025 के लिए टीम की घोषणा की, जिसमें 2024 के बाद शुभमन गिल टी20 फॉर्मेट में अब टीम के उप-कप्तान के रूप में वापसी कर रहे हैं।

गिल की वापसी से संजू की जगह को खतरा

टीम में लौटने के साथ-साथ टीम में उनका स्थान भी बढ़ गया है, जहां वे टीम में अक्षर पटेल की जगह उप-कप्तानी करेंगे, कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ। हालांकि, बद्रीनाथ का मानना है कि आईपीएल 2025 में जायसवाल और साई सुदर्शन का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली था और ऐसे प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पाना उन दोनों का हक था। बद्रीनाथ का यह भी कहना है कि शुभमन गिल के आने की वजह से संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में जगह में बदलाव आ सकता है।

साई सुदर्शन और जायसवाल पर बद्रीनाथ की टिप्पणी

बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “मैं इसे एक सकारात्मक पहलू मानता हूँ कि वे एक युवा खिलाड़ी का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन यशस्वी जायसवाल का क्या? उन्होंने शुभमन गिल से भी बेहतर प्रदर्शन किया है।

इसके अलावा, आईपीएल 2025 में 700 रन बनाने साई सुदर्शन को टीम में क्यों नहीं चुना गया? जबकि उनके आंकड़े गिल से बेहतर हैं। गिल पिछले 2-3 सालों से टी20 टीम में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। फिर भी, उन्हें इस टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। इंग्लैंड सीरीज में उनकी शानदार कप्तानी और प्रदर्शन का असर साफ दिखाई देता है।

close whatsapp