IPL 2024: PBKS के खिलाफ RR की निराशाजनक शुरुआत, टॉम कोहलर-कैडमोर ने टी20 में खेली टेस्ट पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: PBKS के खिलाफ RR की निराशाजनक शुरुआत, टॉम कोहलर-कैडमोर ने टी20 में खेली टेस्ट पारी

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

Rajasthan Royals (Pic Source-X)
Rajasthan Royals (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच गुवाहाटी में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम करना चाहेगी। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

हालांकि उनका यह फैसला अभी तक काफी गलत साबित हुआ है और टीम ने 8 ओवर के भीतर ही अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। यशस्वी जायसवाल पंजाब किंग्स के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और चार रन बनाकर आउट हो गए। टॉम कोहलर-कैडमोर भी शानदार बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और 23 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 18 रन ही बना पाए। टॉम कोहलर-कैडमोर को पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने काफी परेशान किया और वो आक्रामक बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे।

यही नहीं कप्तान संजू सैमसन ने भी काफी खराब बल्लेबाजी की और सिर्फ 18 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। यशस्वी जायसवाल का विकेट पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने झटका जबकि टॉम कोहलर-कैडमोर को राहुल चाहर ने अपना शिकार बनाया। कप्तान संजू सैमसन का विकेट नाथन एलिस ने झटका।

भले ही राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ काफी खराब शुरुआत की है लेकिन टीम में अभी भी ऐसे कई बल्लेबाज हैं जो आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा सकते हैं। बता दें, राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में शुरुआत काफी अच्छी की थी लेकिन पिछले तीन मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

राजस्थान ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीत कर बल्लेबाजी चुनी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक राजस्थान रॉयल्स ने 12 मैच में आठ में जीत दर्ज की है जबकि चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। टीम इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी है।

पंजाब किंग्स की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 12 मैच खेले हैं जिसमें से चार में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि आठ में टीम ने हार झेली है। पंजाब किंग्स के अभी तक आठ अंक है और टीम आईपीएल 2024 की अंक तालिका में अंतिम पायदान पर है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?