हरभजन सिंह

World Cup 2023: पाकिस्तान की हार से ये हरभजन सिंह इतना बौखलाए हुए क्यों हैं?

पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक विकेट से हार का सामान करना पड़ा।

Pakistan Team & Harbhajan Singh (Photo Source: Twitter)
Pakistan Team & Harbhajan Singh (Photo Source: Twitter)

भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर अपनी राय दी है। पाकिस्तान की रोमांचक शिकस्त के बाद पूर्व भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह ने ICC को घेरा है। उनका मानना है कि खराब अंपायरिंग और आईसीसी के खराब नियमों के चलते पाकिस्तान की हार हुई है। उन्होंने ICC से अपने नियमों में बदलाव करने की भी मांग की है।

हरभजन ने यह सवाल हारिस रऊफ की उस बॉल को लेकर उठाया है, जिस पर पाकिस्तान की जीत तय हो गई थी। दरअसल, दक्षिण अफ्रीकी पारी के 46वें ओवर की आखिरी गेंद पर तबरेज शम्सी को एलबीडब्ल्यू करार देने की खूब अपील हुई। अंपायर ने जब शम्सी को आउट नहीं दिया तो कप्तान बाबर ने रिव्यू लिया। रिव्यू में गेंद लेग स्टंप के कुछ हिस्से से टकराती हुई नजर आ रही थी और यहां अम्पायर कॉल दिया गया। अब क्योंकि फील्ड अंपायर का फैसला नॉट आउट था तो ऐसे में दक्षिण अफ्रीका को जीवनदान मिल गया।

हरभजन सिंह ने ICC के फैसले पर उठाए सवाल

हरभजन सिंह ने X पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि, खराब अंपायरिंग और खराब नियम पाकिस्तान को महंगे पड़ गए. ICC को यह नियम बदलने की जरूरत है। अगर गेंद स्टम्प को हिट कर रही है तो आउट ही दिया जाना चाहिए फिर चाहे मैदानी अंपायर उसे आउट दे या नहीं। अगर ऐसा नहीं है तो फिर तकनीक का क्या मतलब रह जाता है।”

दक्षिण अफ्रीका ने चेन्नई में खेले गए रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 46.4 ओवर में 270 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में साउथ अफ्रीका ने इस लक्ष्य को 47.2 ओवर में 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका भी 260 के स्कोर पर 9 विकेट गंवा चुकी थी।

उस वक्त ऐसा लग रहा था कि जैसे पाकिस्तान की टीम ये मुकाबला जीत लेगी लेकिन आखिर में साउथ अफ्रीका की टीम ने जीत हासिल की। इस हार के बाद पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें काफी कम रह गई हैं। टीम अब लगातार चार मुकाबले हार चुकी है और उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा है।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ नीदरलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया

close whatsapp