क्रिकेट जगत ने बजरंग पूनिया की जीत पर जमकर दी बधाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्रिकेट जगत ने बजरंग पूनिया की जीत पर जमकर दी बधाई

बजरंग ने जीता भारत के लिए कांस्य पदक पदक, भारत के नाम हुआ कुल छह पदक

Bajrang Punia. (Photo Source: Sony Liv)
Bajrang Punia. (Photo Source: Sony Liv)

जब भारतीय खिलाड़ियों से टोक्यो ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद की गई थी, तो हमारे खिलाड़ियों ने अपने साधारण प्रयासों से अपने देश का नाम रोशन किया। आज बजरंग पूनिया पूरे रंग में दिखे और पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा कुश्ती में भारत के लिए कांस्य पदक हासिल किया। जैसे ही बजरंग ने भारत की मेडल तालिका में एक मेडल और अर्जित किया, पूरा क्रिकेट जगत पहलवान की इस उपलब्धि की प्रशंसा में लग गया। कई क्रिकेट हस्तियों ने ट्विटर पर अपना बधाई संदेश शेयर किया।

कैसे जीता बजरंग ने कांस्य पदक?

बजरंग पूनिया ने इस मुकाबले में एकतरफा जीत हासिल की और अपने प्रतिद्वंद्वी डी. नियाजबेकोव को 8-0 से हराया। कजाकिस्तान के पहलवान बजरंग के सामने ज्यादा देर टिक नहीं पाया। बजरंग का यह पदक भारत के लिए इस ओलंपिक में छठा पदक है। हमारा देश अभी भी जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा से पदक की उम्मीद कर रहा है।

एक नजर टोक्यो ओलंपिक के ऊपर

196 से अधिक देशों वाले इस ओलंपिक की शुरुआत पिछले महीने टोक्यो में हुई थी। बड़ी संख्या में भारतीय खिलाडियों ने इस ओलंपिक में हिस्सा लिया और कई श्रेणियों में पदक अपने नाम किया।

मीराबाई चानू ने किया आगाज

भारत के लिए पदक तालिका का उद्घाटन मीराबाई चानू ने किया। उन्होंने भारोत्तोलन में पहले दिन ही भारत के लिए रजत पदक जीताा।इसके बाद पीवी सिंधु ने भारत के लिए बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही वह भारत के लिए दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली महिला बनी। इसके बाद भारतीय मुक्केबाज लवलिना ने कुछ दिन पहले कांस्य पदक जीता तो वहीं, पहलवान रवि दहिया ने देश के लिए रजत पदक नाम किया।

कुछ दिन पहले भारत के लिए ऐतिहासिक दिन रहा जब 41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक देश के नाम किया। हालांकि, महिला हॉकी टीम भी कांस्य पदक के लिए मैच खेली लेकिन कड़ी टक्कर देने के बावजूद भी वह पदक अपने नाम नहीं कर पाई। इसके बावजूद दोनों टीमों ने अपने प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया।

close whatsapp