क्या इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने गेंद के साथ छेड़छाड़ की है? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने गेंद के साथ छेड़छाड़ की है?

गेंद से छेड़छाड़ करने पर होती है सख्त कार्रवाई।

source: Twitter
source: Twitter

इंडिया-इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच जारी है, इस बीच गेंद से छेड़छाड़ की कुछ खबरें सामने आई है। जी हां, खबर के साथ-साथ इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे लेकर अब भारतीय फैन्स में काफी गुस्सा देखने को मिला रहा है।

किसने की गेंद से छेड़छाड़?

फिलहाल किसी ने भी गेंद से छेड़छाड़ की शिकायत नहीं की है, लेकिन जो तस्वीरें सामने आई है वो छेड़छाड़ की तरफ इशारा कर रही है। इस घटना की एक नहीं काफी तस्वीरें सामने आई है, जो अब इंग्लैंड की टीम की पर सवाल खड़े कर सकती है।

*तस्वीरों में इंग्लैंड के दो खिलाड़ी अपने जूतों से कर रहे हैं गेंद से छेड़छाड़।
*एक दूसरे को लात मार कर दे रहे हैं गेंद और फिर उसे जूतों से दबा रहे हैं।
।वहीं ट्विटर पर फैन्स इस घटना को गलत बता रहे हैं और बॉल टेंपरिंग का नाम दे रहे हैं।

फैन्स इस घटना पर हो गए गुस्सा

https://twitter.com/shivam5673/status/1426903860686192645

 

गेंद से छेड़छाड़ (Ball tampering) क्या होती है?

क्रिकेट के खेल में Ball tampering को एक तरह का अपराध माना गया है, जिसके चलते कई बार दिग्गज खिलाड़ी बैन भी झेल चुके हैं। हर बार गेंद से छेड़छाड़ के मामले ने काफी तूल पकड़ा है और फैन्स भी इसे सहीं नहीं मानते हैं।

*गेंद से छेड़छाड़ कर बिगाड़ा जाती है उसकी शेप।
*अलग-अलग तरीके से गेंद की सिलाई को भी किया जाता है प्रभावित।
*ज्यादातर मामले में खिलाड़ी ये धोखा स्विंग पाने के लिए करते हैं।

क्या है मैच का हाल

लॉर्ड्स के मैदान पर जारी इस मैच में दोनों ही टीमें जीत के लिए जोर लगा रही है, वहीं टीम इंडिया शुरूआती झटकों से उबरने की कोशिश कर रही है।

*टीम इंडिया ने बेहद जल्द खो दिए थे 3 विकेट।
*राहुल, रोहित और विराट बेहद कम स्कोर पर हो गए थे आउट।
*पुजारा और रहाणे लगातार डटे हुए हैं।
*मैच के दौरान विराट और एंडरसन के बीच हुई जुबानी जंग।

close whatsapp