BAN v IND: पहले टेस्ट मैच से बाहर हुए जयदेव उनादकट, अभी तक नहीं पहुंचे हैं बांग्लादेश
बीसीसीआई जितना जल्दी हो सके, जयदेव के लिए वीजा का प्रबंध करने में लगी हुई है।
अद्यतन - Dec 13, 2022 8:58 pm

केएल राहुल की अगुवाई में टीम इंडिया कल 14 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मुकाबला जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चिटगांव में खेलने जा रही है। हालांकि इस मैच के लिए टीम में वापसी कर रहे जयदेव उनादकट वीजा की समस्या के कारण अभी भी भारत में फंसे हुए है और इस वजह से वह बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं।
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार जयदेव उनादकट इस समय राजकोट में ही मौजूद है। बता दें कि बीसीसीआई के लाॅजिस्टिक विभाग की तरफ से उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच से पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड के साथ जोड़ने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
गौरतलब है कि आमतौर पर बीसीसीआई खिलाड़ियों के लिए वीजा की व्यवस्था पहले ही करता है लेकिन जयदेव का उनादकट का मामला थोड़ा अलग है। इसके अलावा आपको बता दें कि उनादकट के लिए बीसीसीआई के लाॅजिस्टिक विभाग की तरफ से प्री बुकिंग नहीं की गई थी।
12 साल पहले खेला टेस्ट मैच
वहीं आपको बता दें कि जयदेव उनादकट के मामले पर बीसीसीआई मैनेजमेंट नजर बनाए हुए है और उनकी वीजा से संबंधित परेशानी को दूर करने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि उनादकट के बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले टीम के साथ जुड़ने की उम्मीद है।
वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जयदेव ने अपने टेस्ट करियर का एकमात्र मुकाबला साल 2010 में साउथ अफ्रीका के साथ खेला था। उस मैच में वह सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, वीवीएल लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों के साथ खेले थे। लेकिन विजय हजारे ट्राॅफी 2022 में 19 विकेट निकालने के कारण उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया है।
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया:
केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकटकीपर), KS भरत (विकटकीपर), रविचंद्रन अश्विन,अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, जयदेव उनादकट और सौरभ कुमार।