बांग्लादेश बनाम भारत के बीच में खेले जाने वाले तीसरे वनडे मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
वनडे सीरीज में फ़िलहाल 0-2 से पीछे है भारत।
अद्यतन - दिसम्बर 9, 2022 7:31 अपराह्न

बांग्लादेश शनिवार (10 दिसंबर) को चटोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भारत का सामना करेगा। बांग्लादेश जो पहले ही सीरीज में 0-2 की अजेय बढ़त बना चुका है वो इस मैच में कुछ बदलाव कर सकता है। हालांकि, ऐसा होने की संभावना कम है क्योंकि उनके पास भारतीय टीम को व्हाइटवॉश करने का एक सुनेहरा मौका है।
इससे पहले कभी भी बांग्लादेशी टीम ने अतीत में वनडे सीरीज में भारत का व्हाइटवाश किया है। दूसरी ओर, टीम इंडिया पहले ही सीरीज हार चुकी है और साथ ही में कप्तान रोहित शर्मा सहित दीपक चाहर और कुलदीप सेन इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। आपको बता दें कि, भारत को प्लेइंग 11 में कम से कम दो बदलाव करने होंगे।
मैच की जानकारी
तीसरा वनडे – बांग्लादेश बनाम भारत
स्थान – जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चट्टोग्राम
समय – भारतीय समयानुसार दोपहर 11:30 बजे से
लाइव स्ट्रीमिंग – सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव
इस मुकाबले के लिए कैसी रहेगी पिच?
ज़हूर अहमद चौधरी स्टेडिउम, चिट्टगोन्ग स्टेडियम की पिच रिपोर्ट जाकर बात करें तो यहां पर हमेशा बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। लेकिन अक्सर यहां पर स्पिन गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है। साथ ही शुरुआत में यहां पर तेज गेंदबाजों की पिच से मदद मिलती। लेकिन यहां पर यदि कोई बल्लेबाज थोड़ा समय देता है तो वह बाद में अच्छी बल्लेबाजी करने में कामयाब रह सकता है।
इस मैच के लिए भारत-बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो, अफीफ हुसैन, शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, अनामुल हक, मुस्तफिजुर रहमान, एबादत हुसैन, नसूम अहमद
भारत: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक
*चोट के कारण रोहित शर्मा, कुलदीप सेन और दीपक चाहर इस मैच से बाहर हो गए हैं।
संभावित Dream11 टीम:
केएल राहुल, ईशान किशन, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), महमुदुल्लाह, लिटन दास, शाकिब अल हसन (उपकप्तान), मोहम्मद सिराज, मुस्तफिजुर रहमान, मेहदी हसन मिराज