IND v BAN: 'वह शॉर्ट बॉल को अटैक करते हुए आउट हुए हैं'- केएल राहुल को लेकर बोले संजय मांजरेकर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND v BAN: ‘वह शॉर्ट बॉल को अटैक करते हुए आउट हुए हैं’- केएल राहुल को लेकर बोले संजय मांजरेकर

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 23 रन बनाकर आउट हो गए थे केएल राहुल

KL Rahul and Sanjay Manjrekar (Image Credit- Twitter)
KL Rahul and Sanjay Manjrekar (Image Credit- Twitter)

बांग्लादेश के खिलाफ चिटगांव में जारी पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में फेल होने के बाद भारतीय कप्तान केएल राहुल का समर्थन करते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने बड़ा बयान दिया है।

बता दें कि भारत बनाम बांग्लादेश मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को एक अच्छी शुरूआत मिलने के बाद भी केएल राहुल एक बड़ा स्कोर बनाने में असफल रहे। मैच के दौरान बांग्लादेश की तरफ से तेज गेंदबाज खलीद अहमद ने राहुल के खिलाफ शाॅट गेंद की रणनीति अपनाई गई।

तो वहीं केएल राहुल की छोटी सी पारी का अंत 23 रनों पर तब हुआ, जब वे खलीद अहमद की एक शाॅट पिच गेंद पर पुल करने के चक्कर में तैजुल इस्लाम को कैच थमा बैठे। हालांकि इस मैच में खराब फाॅर्म से जूझने वाले केएल राहुल भारत की पहली पारी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे, दो पारियों में राहुल ने कुल मिलाकर 45 रन बनाए।

संजय मांजरेकर का राहुल को लेकर बड़ा बयान

बता दें कि मैच की दूसरी पारी में जब केएल राहुल आउट होकर डगआउट जाने लगे तो कमेंट्री पैनल में मौजूद संजय मांजरेकर ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि केएल राहुल को शाॅट गेंद खेलने में कोई परेशानी नहीं होती है, लेकिन आज उनका एक फैसला गलत साबित हो गया। संजय ने कहा ‘शॉट बॉल केएल राहुल की कमजोरी नहीं है। लेकिन वह आज शॉट पिच गेंद पर अटैक करने की कोशिश में आउट हो गया।’

खैर राहुल जिस तरीके से भी आउट हुए वह भारत के हक में नहीं रहा, अंत में वह सिर्फ 23 रनों की पारी ही खेल पाए। तो वहीं मैच का तीसरा दिन भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

राहुल के जल्दी आउट होने के बाद शुभमन गिल के 110 रन और चेतेश्वर पुजारा के नाबाद 102 रन की बदौलत टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी दो विकेट के नुकसान पर  258 रनों पर घोषित की और बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 513 रनों का टारगेट रखा।

close whatsapp