BAN vs SL: बीच मैच में कुसल मेंडिस और तंजीम हसन साकिब के बीच हुई लड़ाई, जिसके बाद फिर अंपायर ने...देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

BAN vs SL: बीच मैच में कुसल मेंडिस और तंजीम हसन साकिब के बीच हुई लड़ाई, जिसके बाद फिर अंपायर ने…देखें वीडियो

बांग्लादेश के खिलाफ कुसल मेंडिस 30 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से मात्र 19 रनों की पारी खेल पाए।

BAN vs SL (Photo Source: X/Twitter)
BAN vs SL (Photo Source: ICC/Instagram)

BAN vs SL: ICC ODI World Cup 2023 का 38वां मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। श्रीलंका को पहला झटका जल्दी लगा था, लेकिन फिर कुसल मेंडिस और पथुम निसांका ने टीम को शानदार वापसी दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच 61 रनों की साझेदारी हुई। इसी बीच सोशल मीडिया पर मैच से जुड़ा एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस और गेंदबाज तंजीम हसन साकिब के बीच लड़ाई हो गई है।

BAN vs SL: कुसल मेंडिस के साथ उलझे तंजीम हसन साकिब

BAN vs SL, श्रीलंका की पारी का 11वां ओवर तंजीम हसन साकिब डाल रहे थे। पहली गेंद पर कुसल मेंडिस ने छक्का जड़ा था। ओवर की तीसरी गेंद का सामना करते हुए कुसल मेंडिस रन नहीं ले पाए थे। जिसके बाद गेंदबाज तंजीम हसन साकिब ने कुसल मेंडिस को कुछ कहा, जो बल्लेबाज को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा, फिर दोनों खिलाड़ियों के बीच जंग देखी गई। जिसके बाद फिर ऑनफील्ड अंपायर तंजीम हसन से बातचीत करते हुए नजर आए।

यहांं देखें वो वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

यह भी पढ़े- कप्तानों की जंग में शाकिब अल हसन ने जीत दर्ज की, कुसल मेंडिस एक बार फिर हुए फ्लॉप

बड़ी पारी नहीं खेल पाए कुसल मेंडिस

श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस 12वें ओवर में शाकिब अल हसन के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। कुसल मेंडिस 30 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से मात्र 19 रनों की पारी खेल पाए। कुसल मेडिस के विकेट के बाद पथुम निसांका जो अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे, अगले ही ओवर में तंजीम हसन साकिब के शिकार बन गए। पथुम निसांका ने 36 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 41 रनों की पारी खेली।

 

close whatsapp