बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एलन डोनाल्ड को किया अपने कोचिंग टीम में शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एलन डोनाल्ड को किया अपने कोचिंग टीम में शामिल

बांग्लादेश टीम इस महीने द्विपक्षीय सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने वाली हैं।

Allan Donald of South Africa. (Photo credit: Henry Browne/Getty Images)
Allan Donald of South Africa. (Photo credit: Henry Browne/Getty Images)

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका के महान क्रिकेटर एलन डोनाल्ड को बांग्लादेश पुरुष क्रिकेट टीम का नया तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ओटिस गिब्सन की जगह लेंगे, जिन्होंने दो साल तक बांग्लादेश टीम के साथ काम करने के बाद जनवरी 2022 में अपना पद छोड़ दिया था।

BCB ने एलन डोनाल्ड की बांग्लादेश टीम के नए तेज गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्ति की घोषणा के साथ यह भी पुष्टि की हैं कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज का अनुबंध साथ इस साल के अंत में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 तक का हैं। एलन डोनाल्ड बांग्लादेश के आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के साथ अपना कार्यकाल शुरु करेंगे, और वह इस साल ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 तक बांग्लादेश टीम के साथ बने रहेंगे।

दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज एलन डोनाल्ड जुड़े बांग्लादेश टीम से

बता दें, बांग्लादेश टीम तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी इस महीने करेगी। वनडे सीरीज के मुकाबले 18, 20 और 23 मार्च को खेले जाएंगे, जबकि 31 मार्च से पहला टेस्ट मैच और 8 अप्रैल से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।

BCB के संचालन विभाग के अध्यक्ष जलाल यूनुस ने एलन डोनाल्ड कि नियुक्ति पर AFP को बताया: “हमने डोनाल्ड को तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। वह दक्षिण अफ्रीका में टीम के साथ शामिल होंगे और टी-20 वर्ल्ड कप 2022 तक तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।”

इस बीच, एलन डोनाल्ड ने एक बयान में कहा बांग्लादेश टीम के साथ जुड़ने के घोषणा ने उनका दिन खास बना दिया है। उन्होंने कहा वह रसेल डमिंगो के साथ काफी करीब से काम कर रहे है, और वह बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंन कहा वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हैं।

डालिये एक नजर एलन डोनाल्ड के कोचिंग करियर पर

एलन डोनाल्ड ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ गेंदबाजी कोच के रूप में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज और 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए काम किया हैं। उन्होंने 2010 में जिम्बाब्वे की घरेलू टीम के साथ भी काम किया था। जुलाई 2011 से 2015 वर्ल्ड कप उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए गेंदबाजी कोच के रूप में काम किया। इसके अलावा डोनाल्ड काउंटी क्लब के साथ भी काम कर चुके हैं।

डोनाल्ड इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के गेंदबाजी कोच और श्रीलंका के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में सलाहकार के रूप में भी काम कर चुके हैं। उन्हें 2019 में ICC की हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। उन्होंने अपने करियर में दक्षिण अफ्रीका के लिए 1991 से 2003 तक 72 टेस्ट (330 विकेट) और 164 वनडे (272 विकेट) मुकाबले खेले हैं।

 

close whatsapp