NZ v BAN: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, पहली बार कीवियों को उनके घर में घुसकर वनडे में हराया - क्रिकट्रैकर हिंदी

NZ v BAN: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, पहली बार कीवियों को उनके घर में घुसकर वनडे में हराया

भले ही बांग्लादेश ने तीसरा और अंतिम वनडे मैच अपने नाम किया हो लेकिन इस सीरीज को न्यूजीलैंड ने जीता।

Bangladesh Cricket Team (Pic Source-Twitter)
Bangladesh Cricket Team (Pic Source-Twitter)

आज यानी 23 दिसंबर को नेपियर के मैक्लीन पार्क में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट से हराया। इस मुकाबले में बांग्लादेश टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूज़ीलैंड 31.4 ओवर्स में सिर्फ 98 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से युवा सलामी बल्लेबाज विल यंग ने 43 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 26 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वो अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। विल यंग के अलावा कप्तान टॉम लाथम ने 34 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 21 रन बनाए जबकि जोश क्लार्कसन ने 16 रनों का योगदान दिया।

बांग्लादेश की ओर से शोरीफुल इस्लाम ने 7 ओवर में 22 रन देखकर तीन विकेट हासिल किए जबकि तंज़िम हसन साकिब ने 7 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट झटके। सौम्या सरकार ने 6 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। मुस्तफिजुर रहमान ने एक विकेट झटका।

यह भी पढ़े: BBL 2023-24: Hobart Hurricanes vs Melbourne Renegades Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

बांग्लादेश ने तीसरा वनडे 9 विकेट से जीता

जवाब में बांग्लादेश ने 99 रन के लक्ष्य को एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से कप्तान नजमुल हसन शांतो ने 42 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 51* रनों की बहुमूल्य पारी खेली। अनामुल हक ने 33 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 37 रनों का योगदान दिया। सौम्या सरकार चार रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। न्यूज़ीलैंड की ओर से एकमात्र विकेट William ORourke ने लिया।

भले ही बांग्लादेश ने तीसरा और अंतिम वनडे मैच अपने नाम किया हो लेकिन इस सीरीज को न्यूजीलैंड ने जीता। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी तीसरे वनडे में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। विल यंग को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज अवार्ड से सम्मानित किया गया जबकि तंज़िम हसन साकिब को तीसरे वनडे का प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला। अब इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत 27 दिसंबर से होगी।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?