न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, पहला टेस्ट 2023: प्लेइंग 11, हेड टू हेड और कहां देख सकते हैं यह मुकाबला, इन सभी जानकारी के बारे में जाने यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, पहला टेस्ट 2023: प्लेइंग 11, हेड टू हेड और कहां देख सकते हैं यह मुकाबला, इन सभी जानकारी के बारे में जाने यहां

शाकिब अल हसन और तस्कीन अहमद जैसे मुख्य खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से इस टेस्ट मैच में भाग नहीं ले रहे हैं।

Bangladesh Test Team (Image Credit- Twitter)
Bangladesh Test Team (Image Credit- Twitter)

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच 28 नवंबर से सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच की शुरुआत हो रही है। दोनों ही टीमें इस मैच के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है।

बता दें, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। टीम के खिलाड़ी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। रेगुलर कप्तान लिटन दास Paternity Leave की वजह से यह मैच नहीं खेल रहे और इसी वजह से उनकी जगह नजमुल हसन शांतो टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। शाकिब अल हसन और तस्कीन अहमद जैसे मुख्य खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से इस टेस्ट मैच में भाग नहीं ले रहे हैं।

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई थी लेकिन पहले सेमीफाइनल में उन्हें भारत के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। केन विलियमसन की टीम में वापसी हो चुकी है और कई शानदार खिलाड़ी इस मैच में खेलते हुए नजर आएंगे।

सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच में स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है क्योंकि यहां की पिच काफी धीमी है। हालांकि अगर बल्लेबाज एक बार यहां सेट हो गए तो उन्हें बड़ा स्कोर बनाते हुए भी देखा जा सकता है। जो भी टीम टॉस जीतेगी वो पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है।

न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11:

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11

जाकिर हसन (विकेटकीपर), शादमान इस्लाम, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, महमूदुल हसन जॉय, मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, शोरीफुल इस्लाम, नईम हसन, खालिद अहमद, ताइजुल इस्लाम।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI:

केन विलियमसन (कप्तान), डेवोन कॉनवे, टॉम लाथम, (विकेटकीपर), विल यंग, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, टिम साउदी, एजाज पटेल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन/ मिचेल सेंटनर।

बता दें, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच अभी तक 17 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से 13 में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है जबकि एक में बांग्लादेश ने मैच अपने नाम किया है। तीन मैच नो रिजल्ट पर समाप्त हुए हैं। इस मैच का लाइव स्ट्रीम और लाइव ब्रॉडकास्ट फेनकोड में होगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?