बासित अली भी अब पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन से हो गए हैं परेशान, भारत के साथ तुलना करते हुए दिया हैरान करने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

बासित अली भी अब पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन से हो गए हैं परेशान, भारत के साथ तुलना करते हुए दिया हैरान करने वाला बयान

बासित अली के मुताबिक भारत में एक प्रॉपर सिस्टम चल रहा है जबकि पाकिस्तान में कप्तान ही प्लेयर को आगे बढ़ने का मौका नहीं देता है।

Basit Ali and Babar Azam. (Image Source: X)
Basit Ali and Babar Azam. (Image Source: X)

पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से काफी खराब रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही है। बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस टेस्ट सीरीज को बांग्लादेश ने 2-0 से अपने नाम किया था। इसके बाद टीम की जमकर आलोचना हुई।

वहीं अब पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान क्रिकेट की तुलना की है। बासित अली के मुताबिक, भारत में एक प्रॉपर सिस्टम चल रहा है जबकि पाकिस्तान में कप्तान ही प्लेयर को आगे बढ़ने का मौका नहीं देता है।

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा कि, ‘भारत में मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली और फिर एमएस धोनी जैसे कप्तान आए। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे बढ़ाया। भारत में एक प्रॉपर सिस्टम चल रहा है। पाकिस्तान की बात की जाए तो यहां कप्तान ही प्लेयर को आगे बढ़ने नहीं देता है। कप्तान को डर रहता है कि कहीं उसकी जगह ना चली जाए। भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट में बहुत फर्क है और यही कड़वी सच्चाई है।’

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान टीम को बेहतरीन प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है

आपको बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में ही होना है, जिसके मुकाबले रावलपिंडी, कराची और लाहौर में खेले जाएंगे। हालांकि, भारत के पाकिस्तान जाने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। बीसीसीआई की ओर से इसको लेकर अभी तक कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया गया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि एशिया कप की तरह यह टूर्नामेंट भी हाईब्रिड मॉडल में खेला जा सकता है।

पाकिस्तान टीम की बात करें तो तीनों ही फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में काफी गिर गया है। बाबर आजम की कप्तानी पर भी लगातार सवाल उठाए गए। कप्तान बदला भी गया लेकिन नतीजा वहीं रहा। बाबर  को वनडे वर्ल्ड कप के लिए फिर से कप्तान बनाया गया, लेकिन वह खुद को साबित करने में एक बार फिर नाकाम रहे।

गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। नवंबर महीने में पाकिस्तान जिंबाब्वे का दौरा करेगी। टीम का शेड्यूल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले काफी व्यस्त है। ऐसे में देखना है कि पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करती है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?