कभी बाबर आजम ने विराट को दिया था ज्ञान, आज खुद उनका बल्ला हुआ पंचर - क्रिकट्रैकर हिंदी

कभी बाबर आजम ने विराट को दिया था ज्ञान, आज खुद उनका बल्ला हुआ पंचर

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से शुरू हुआ तीसरा टेस्ट मैच।

(Image Credit Instagram)
(Image Credit Instagram)

हर मैच के साथ अब बाबर आजम पाकिस्तान टीम पर बोझ बनते जा रहे हैं, अपने पुराने प्रदर्शन के हिसाब से बाबर का अभी भी अंतिम 11 में चयन हो रहा है। लेकिन ये कहानी ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी, जिसका कारण है इस खिलाड़ी का फ्लॉप प्रदर्शन और एक बार फिर से बाबर का बल्ला फेल रहा है।

पैट कमिंस ने की साल की शानदार शुरूआत

जी हां, साल 2023 में पैट कमिंस एक के बाद एक खिताब अपने नाम किए थे, वहीं साल 2024 का भी उन्होंने दमदार आगाज किया था। जहां पैट ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 5 विकेट अपने नाम किए हैं और टीम का काम आसान बना दिया। इससे पहले साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने कमिंस की कप्तानी में एशेज सीरीज रिटेन की थी, WTC फाइनल जीता था और फिर वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। वहीं साल के आखिरी में कमिंस को SRH टीम ने 20 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा था।

बल्लेबाजी करते हुए अब बाबर आजम के हाथ कांपते हैं

*पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से शुरू हुआ तीसरा टेस्ट मैच।
*वहीं तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में फिर से फ्लॉप हुए बाबर आजम।
*40 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 26 रनों पर आउट हुए पूर्व कप्तान।
*टेस्ट मैच के पहले दिन कप्तान पैट कमिंस ने बाबर को किया LBW आउट।

ये किया है अभी तक इस दौरे पर बल्लेबाज बाबर आजम ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन क्या हुआ?

वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया, तो कुछ बड़े नाम फ्लॉप भी रहे इस दौरान। जहां रिजवान ने पाक टीम के लिए 88 रनों की पारी खेली, उसके बाद सलमान ने 53 रन बनाए। आखिरी में Aamer Jamal ने दमदार 82 रनों की पारी खेल टीम के स्कोर को 313 रनों पर पहुंचाया, वहीं दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने बिना कोई विकेट खोए 6 रन बना लिए थे।

आज रिजवान ने बचा ली पाकिस्तान टीम की लाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?