इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी नहीं करनी, पहले शुभमन गिल को पार्टी करनी है - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी नहीं करनी, पहले शुभमन गिल को पार्टी करनी है

सोशल मीडिया पर बल्लेबाज शुभमन गिल का एक नया वीडियो आया सामने।

Gill (Image Credit- Instagram)
Gill (Image Credit- Instagram)

इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज का शुभमन गिल भी हिस्सा हैं, गिल की टीम इंडिया में एंट्री शिखर धवन की जगह हुई थी। जिसके बाद उन्होंने पहले खुद को वनडे और टी20 क्रिकेट में साबित किया और फिर टेस्ट क्रिकेट में उनकी जगह बनी। ऐसे में घरेलू टेस्ट सीरीज में उनसे काफी उम्मीदें हैं, लेकिन गिल का ध्यान ही कहीं और है।

अफ्रीका के खिलाफ फ्लॉप रहे थे शुभमन गिल

टीम इंडिया ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी, जो 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी। इस सीरीज में बल्ले से शुभमन गिल सुपर फ्लॉप साबित हुए थे, गिल के अलावा यशस्वी और अय्यर ने भी अपने प्रदर्शन से निराश किया था। लेकिन उसके बाद भी तीनों इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का हिस्सा हैं।

शुभमन गिल का ध्यान टेस्ट सीरीज में नहीं, पार्टी करने पर है

*सोशल मीडिया पर बल्लेबाज शुभमन गिल का एक नया वीडियो आया सामने।
*गिल का ये नया वाला वीडियो मुंबई के बांद्रा का है, क्लब में जाते हुए आए नजर।
*बल्लेबाज के फैन्स ने कमेंट कर लिखा, गिल भाई सारा भाभी से मिलने गए हो क्या।
*जल्द ही टीम इंडिया के साथ जुड़ेगा ये खिलाड़ी, टेस्ट सीरीज खेलता हुआ आएगा नजर।

ये वीडियो सामने आया है शुभमन गिल का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

इस साल IPL में कप्तानी करते दिखेगा ये खिलाड़ी

IPL में हार्दिक पांड्या गुजरात टीम को अलविदा कह चुके हैं, ऐसे में टीम ने युवा खिलाड़ी यानी की शुभमन गिल को टीम की कप्तानी सौंपी है। वैसे गिल को कप्तानी का अनुभव नहीं हैं, लेकिन अगर वो GT की कप्तानी में सफल रहे तो आगे चलकर उन्हें टीम इंडिया की कप्तानी भी मिल सकती है। वैसे हार्दिक की कप्तानी में टीम ने लगातार 2 साल फाइनल खेला था और 1 बार खिताब अपने नाम किया था। अब देखना अहम होगा कि गिल की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन इस साल कैसा रहता है।

गिल को लेकर GT टीम का खास वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gujarat Titans (@gujarat_titans)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?