श्रेयस अय्यर के पीछे खड़ी लड़की आखिर कौन है? - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रेयस अय्यर के पीछे खड़ी लड़की आखिर कौन है?

श्रेयस अय्यर ने हाल ही में साझा की एक इंस्टाग्राम रील।

Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)
Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अभी जिस चीज को छू रहे हैं उसे सोना कर दे रहे हैं, फॉर्मेट कोई सा भी हो ये बल्लेबाज जमकर रनों की बारिश कर रहा है। स्टालिश अंदाज के लिए अय्यर मशहूर हैं, मैदान के अंदर और मैदान के बाहर श्रेयस का ये स्टाइल को उनको सबसे अलग बनाता है। टीम इंडिया की तरफ से धमाल मचाने के बाद अब श्रेयस अय्यर का बल्ला IPL में गरजने के लिए तैयार है, लेकिन उससे पहले उनकी एक इंस्टाग्राम रील सुर्खियां में बनी हुई है और उसका कारण भी कुछ अलग है।

श्रेयस अय्यर के पीछे कौन है वो ‘मिस्ट्री गर्ल’?

साल 2021 श्रेयस अय्यर के लिए कुछ ज्यादा खास नहीं रहा था, पहले चोट के कारण वो काफी समय तक क्रिकेट से दूर रहे और फिर बाद में आईपीएल की दिल्ली टीम से उनकी कप्तानी चली गई। लेकिन साल के अंत में अय्यर ने टीम इंडिया के टेस्ट में डेब्यू करते ही सभी को अपना मुरीद बना लिया और पहले ही टेस्ट में शतक जड़ दिया। जिसके बाद से उनका शानदार सफर जारी है और हाल ही लंका के खिलाफ हुई सीरीज में टी-20 के साथ-साथ अय्यर ने टेस्ट में भी अपना बेस्ट दिया है।

*श्रेयस अय्यर ने हाल ही में साझा की एक इंस्टाग्राम रील।
*इस इंस्टाग्राम रील में बास्केटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं अय्यर।
*वहीं इस वीडियो में अय्यर के पीछे दिखी एक ‘मिस्ट्री गर्ल’।
*लेकिन इस लड़की का चेहरा नहीं दिख पाया साफ तरीके से।

एक नजर उस इंंस्टा रील पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyas41)

KKR टीम की होगी जिम्मेदारी

इस बार के आईपीएल मेगा ऑक्शन में KKR ने श्रेयस अय्यर को 12 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा था, जिसके कुछ समय बाद ही अय्यर को KKR टीम की जिम्मेदारी भी मिल गई थी और उन्हें टीम का कप्तान बना दिया गया। साथ ही श्रेयस टीम के साथ भी जुड़ चुके हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दी।

close whatsapp