रोहित शर्मा सिर्फ नाम के कप्तान हैं, असली जोश आज भी विराट कोहली ही भरते हैं टीम में
मैच से ठीक पहले टीम इंडिया का एक वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
अद्यतन - अक्टूबर 11, 2023 3:00 अपराह्न

टीम इंडिया आज वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेल रही है, जहां ये मैच विराट कोहली के घरेलू मैदान यानी की दिल्ली के मैदान पर खेला जा रहा है। जिसमें अफगान टीम ने कमाल का आगाज किया है, इस बीच मैच शुरू होने से ठीक पहले विराट टीम में जोश भरते नजर आए और उसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
अफगानिस्तान ने किया दमदार आगाज
दूसरी ओर दिल्ली के मैदान पर अफगानिस्तान टीम ने कमाल का आगाज किया है, जहां टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज एक के बाद एक कड़क शॉट मार रहे थे और इस बीच टीम का विकेट भी गिर चुका है। वहीं आज के मैच के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव हुए हैं, इस बदलाव के तहत स्पिन गेंदबाज आर अश्विन को बाहर किया गया है और उनकी जगह टीम में ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की एंट्री हुई है। वहीं इस फैसले से कई लोग हैरान है।
अब रोहित का काम भी विराट कोहली कर रहे हैं
*मैच से ठीक पहले टीम इंडिया का एक वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
*जहां इस वीडियो में विराट कोहली टीम में जोश भरते आ रहे हैं नजर।
*एक घेरे में टीम के सभी खिलाड़ी विराट की बात को ध्यान से सुन रहे हैं।
*ये वीडियो देख फैन्स को कोहली की कप्तानी वाले दिन आ गए याद।
मैच से पहले विराट कोहली कुछ ऐसे नजर आए पूरी टीम के साथ
दिल्ली के मैदान को लेकर दिया था बड़ा बयान
वहीं टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर विराट का एक इंटरव्यू सामने आया था, जिसमें उन्होंने दिल्ली के मैदान को लेकर बात की थी। दरअसल, अरुण जेटली स्टेडियम में कोहली के नाम का स्टैंड हैं, इस को लेकर बल्लेबाज ने कहा था कि खुद के नाम के स्टैंड के सामने खेलना काफी अजीब है और मैं इस बारे में बात नहीं करता। आपको बता दें कि अरुण जेटली स्टेडियम विराट का घरेलू मैदान हैं और हमेशा वो इस मैदान की बात करते हुए काफी इमोशनल हो जाते हैं और अब देखना होगा आज उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।