हार्दिक पांड्या ने बताया कि आखिर किस क्रम नंबर पर वह बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार्दिक पांड्या ने बताया कि आखिर किस क्रम नंबर पर वह बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं

IPL 2022 के सीजन में हार्दिक पांड्या ने अब तक 6 मुकाबलों में 73.75 के औसत से 295 रन बना चुके हैं।

My Role Changes When Shubman Gill Gets Out Early: Hardik Pandya (Photo Source: IPL/BCCI)
My Role Changes When Shubman Gill Gets Out Early: Hardik Pandya (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन में पहली बार खेलने उतरी गुजरात टाइटंस ने अभी तक सभी टीमों को अपने प्रदर्शन से परेशान किया है। अभी तक टीम ने 7 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 6 में जीत दर्ज की है और 12 अंको के साथ वो पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मौजूद है। टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या खुद ही जबरदस्त फॉर्म में हैं।

उन्होंने अभी तक 6 मुकाबलों में 295 रन बनाए हैं और अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए नजर आए हैं। इसी के साथ वो इस साल के टॉप रन बनाने वालों की सूची में चौथे स्थान पर मौजूद हैं। इस बार हार्दिक को हम सब एक नए बल्लेबाजी ऑर्डर में खेलते हुए देख रहे हैं। वो अपने शुरुआती कुछ मुकाबलों में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आए थे। लेकिन गुजरात ने अपना पिछला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था।

जिसमें हार्दिक नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे थे और उन्होंने इस मुकाबले में 67 रन का योगदान दिया था जिसकी वजह से टीम ने कोलकाता के खिलाफ 8 रन से जीत दर्ज की थी। ये मैच जिताऊ पारी हार्दिक ने नंबर तीन पर खेलते हुए बनाई थी। इस पारी के खेलने के बाद हार्दिक ने बयान दिया है कि वो हमेशा से चाहते थे कि वह नंबर तीन पर खेलें।

शुभमन गिल के आउट होने के बाद मेरा बल्लेबाजी क्रम बदला: हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने टीम के क्रिकेट डायरेक्टर विक्रम सोलंकी से बातचीत के दौरान बताया कि वो मुंबई इंडियंस के लिए भी कुछ मुकाबलों में नंबर-3 पर बैटिंग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि, नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना उनका हमेशा से सपना रहा है।

साल 2016 के सीजन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें नंबर-3 पर कुछ मुकाबलों में उतारा था लेकिन तब वो इस क्रम पर अपना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई है कि गुजरात की ओर से वो नंबर-3 पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

उनके प्रदर्शन और काम को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, हमेशा कोशिश करता हूं कि अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा से ज्यादा मेहनत करूं। इस समय जो मेरा फॉर्म चल रहा है उससे मैं काफी खुश हूं उम्मीद है कि आगे भी टूर्नामेंट में मेरा फॉर्म ऐसा ही रहे। मेरा बल्लेबाजी क्रम गिल के आउट होने के बाद बदला। मेरा टीम में रोल अलग है लेकिन जब शुभमन आउट होता है तो मैं टीम का शुभमन बन जाता हूं।

मैं बस यही चाहता हूं कि ज्यादा रिस्क ना लूं, अच्छे शॉट मारूं और रन रेट को बेहतर कर सकूं। मैंने जो कोलकाता के खिलाफ पारी खेली थी उसे खेलने के बाद मुझे काफी अच्छा लगा।

close whatsapp