IPL 2023: ‘बल्लेबाजी क्रम तो मुझे उलटा दिख रहा है..’- दिल्ली कैपिटल्स को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का पहला मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेला जाएगा।
अद्यतन - Mar 26, 2023 6:52 pm

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेला खेलेगी। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल के इस सत्र से बाहर हो चुके हैं। ऋषभ की जगह इस सीजन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इसी बीच आईपीएल शुरू होने से पहले क्रिकेट कमेंटटेटर आकाश चोपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी क्रम को कमजोर बताते हुए बड़ा बयान दिया है।
दिल्ली बल्लेबाजी क्रम कमजोर है- आकाश चोपड़ा
ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी क्रम कमजोर नजर आ रही है। टीम में पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर और तो और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी मौजूद है। लेकिन आकाश चोपड़ा को तब भी लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स का बल्लेबाजी क्रम कमजोर है।
आकाश चोपड़ा ने जियोसिनेमा के शो आकाशवाणी पर बात करते हुए कहा, ‘डेविड वॉर्नर नए कप्तान है। अगर मैं उनका बल्लेबाजी क्रम देखने की कोशिश करूं तो यह थोड़ा मुश्किल है। पृथ्वी शॉ और वॉर्नर ओपनिंग करेंगे। मिचेल मार्श नंबर-3 पर आएंगे। क्या सरफराज खान और मनीष पांडे नंबर-4 पर ऋषभ पंत की जगह ले पाएंगे? जिसके बाद राइली रूसो नंबर-5 पर होंगे।’
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, ‘आप फिर से एक अंतर देखेंगे। आप वहां सरफराज खान को नंबर-6 पर रख सकते हैं। और उसके बाद फिर अक्षर पटेल और फिर चार गेंदबाज। बल्लेबाजी क्रम मुझे थोड़ा उलटा दिख रहा है।’ लेकिन साथ ही आकाश चोपड़ा का मानना है कि अगर बल्लेबाजी क्रम के टॉप-3 बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करें तो यह सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छा जा सकता है।
ऋषभ की गैरमौजूदगी पर आकाश चोपड़ा ने दिया यह बयान
ऋषभ पंत सर्जरी से गुजरने के बाद इस वक्त रिहैब की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। आईपीएल के इस सीजन में ऋषभ की गैरमौजूदगी पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘सबसे बड़ी चिंता ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी है। उन्होंने अभी तक किसी भी रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है। पूरी दुनिया में ऋषभ की कोई जगह नहीं ले सकता है। इसलिए भारतीय रिप्लेसमेंट मिलना मुश्किल हैं। इसलिए आप इसे असंभव मान सकते हैं।’