बीबीएल 2022-23: सिडनी सिक्सर्स पर एडिलेड स्ट्राइकर्स की रोमांचक जीत के बाद ट्विटर पर छाए राशिद खान
मैथ्यू शॉर्ट को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अद्यतन - दिसम्बर 14, 2022 6:33 अपराह्न
एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 14 दिसंबर को बिग बैश लीग (बीबीएल) के जारी 12वें संस्करण के दूसरे मैच में सिडनी सिक्सर्स पर 51 रनों की शानदार जीत दर्ज की। एडिलेड स्ट्राइकर्स ने मैट शॉर्ट के शानदार अर्धशतक, क्रिस लिन की 40 रनों की बेहतरीन पारी, और हेनरी थॉर्नटन के करियर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन के बदौलत अपने बीबीएल 2022-23 अभियान का आगाज शानदार जीत के साथ किया।
एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 14 दिसंबर को एडिलेड ओवल में टॉस जीतने के बाद सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जिसके बाद एडिलेड ने मैथ्यू शॉर्ट (84), क्रिस लिन (41) और एडम होज (40) के महत्वपूर्ण योगदान के बदौलत 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। आपको बता दें, मैथ्यू शॉर्ट ने 53 गेंद में 84 रनों की अपनी शानदार पारी के दौरान 11 चौके और 2 छक्के लगाए, और साथ ही क्रिस लीन के साथ 65 गेंदों में 95 रनों की साझेदारी की।
हेनरी थॉर्नटन और राशिद खान के कहर के आगे टिक नहीं पाए सिडनी सिक्सर्स के बल्लेबाज
वहीं, सीन एबॉट (3/37) ने सिडनी सिक्सर्स के लिए सर्वाधिक तीन विकेट लिए, जबकि इजहारुलहक नवीद (2/25) और स्टीव ओ’कीफे (1/27) को क्रमशः दो और एक सफलता मिली। 184 रनों का बचाव करते हुए हेनरी थॉर्नटन ने कर्टिस पैटरसन (9) और जेम्स विन्स (0) को आउट कर एडिलेड स्ट्राइकर्स को शानदार शुरुआत दिलाई।
जिसके बाद राशिद खान एक्शन में आए और जोश फिलिप (26), मोइसेस हेनरिक्स (24) और जॉर्डन सिल्क (36) के विकेट लेकर सिडनी सिक्सर्स की कमर तोड़ दी। और एक बार फिर हेनरी थॉर्नटन हरकत में आए, और डैन क्रिश्चियन (13) और सीन एबॉट (0) को आउट कर एडिलेड स्ट्राइकर्स की BBL 12 में पहली जीत सुनिश्चित की।
आपको बता दें, मैथ्यू शॉर्ट को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच में हेनरी थॉर्नटन ने चार ओवरों में 4/20 और राशिद खान ने 3/21 के बेहतरीन आकंड़े दर्ज किए। इस मैच के साथ अफगानिस्तान के लेग-स्पिनर इजहारुलहक नवीद ने सिक्सर्स के लिए बीबीएल में डेब्यू किया।
यहां देखिए सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ एडिलेड स्ट्राइकर्स की शानदार जीत पर ट्विटर प्रतिक्रियाएं –
#Strikers! Just toooo good!!! Great start to the #BBL season – Bravo!👏👏👏
— Richard Woods (@RichwoodsAus) December 14, 2022
What a magnificent spell by Rashid Khan in Big Bash League 👏👏!
• Overs:- 4
• Wickets:- 3
• Runs:- 21
• Economy:- 5.25#BBL12 #BBL pic.twitter.com/kh1Y9ARwyW— FAIZ FAZEL (@theFaizFazel) December 14, 2022
@sagovau can we make #khan an Australian (south) citizen!. what a legend. @StrikersBBL #BBL #cricket
— David Rogers (@davidofadelaide) December 14, 2022
WHAT A BEAST @rashidkhan_19 #BBL
— Udit Vikram Bisen (@UditVikram17) December 14, 2022
Henry Thornton's fourth wicket is our @peopleschoiceAU Moment of the Match 👏 #BBL12 #StrikeShow pic.twitter.com/rjPgCO1yPy
— Adelaide Strikers (@StrikersBBL) December 14, 2022
That's the way to start off the season ✨💙!#StrikeShow #BBL12 pic.twitter.com/W8kwpYM4bJ
— CaTiN_aShiQ (@catin_ashiq) December 14, 2022
Adelaide Strikers begin their #BBL12 campaign with a win over Sydney Sixers! Matt Short and Henry Thornton the standout performer in their 51-run win.
— FAIZ FAZEL (@theFaizFazel) December 14, 2022
What an awesome night at @TheAdelaideOval 🙌 #BBL12 #StrikeShow pic.twitter.com/N8OqnB190x
— Adelaide Strikers (@StrikersBBL) December 14, 2022
This new recruit goes alright! #BBL12 #StrikeShow pic.twitter.com/xdF9wKdSy3
— Adelaide Strikers (@StrikersBBL) December 14, 2022