बीबीएल 2022-23: होबार्ट हरिकेंस पर भारी पड़ा सिडनी सिक्सर्स का वार; करीबी जीत के साथ BBL 12 में की शानदार वापसी
जोश फिलिप को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अद्यतन - दिसम्बर 22, 2022 5:59 अपराह्न

सिडनी सिक्सर्स की जारी बिग बैश लीग (बीबीएल) के 12वें सीजन में शुरुआत बेहद निराशाजनक रही, क्योंकि उन्हें अपने शुरूआती दोनों मुकाबलों में शिकस्त झेली पड़ी। हालांकि, सिडनी सिक्सर्स ने जारी बीबीएल 2022-23 में जीत की राह पकड़ने में ज्यादा देर नहीं लगाई।
लेकिन सिडनी सिक्सर्स को जारी बीबीएल में अपनी पहली जीत दर्ज करने की लिए कड़ी जंग लड़नी पड़ी, पर अंत में उनके हाथ सफलता लग ही गई। सिडनी ने 22 दिसंबर को खेले गए बीबीएल 2022-23 के 11वें मैच में होबार्ट हरिकेंस को 6 रनों से मात देकर टूर्नामेंट में अपना खाता खोला। इस रोमांचक मैच के हीरो जोश फिलिप रहे।
सिडनी सिक्सर्स ने बीबीएल 2022-23 में दर्ज की अपनी पहली जीत
सिडनी सिक्सर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसल किया और कर्टिस पैटरसन (25 गेंदों में 38 रन), जोश फिलिप (21 गेंदों में 43 रन) और हेडन केर (20 गेंदों में 32 रन) की तूफानी बल्लेबाजी के बदौलत 14 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 137 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। वहीं, होबार्ट हरिकेंस के लिए पैट्रिक डूले और शादाब खान ने दो-दो विकेट लिए, जबकि जेम्स नीशम को भी एक विकेट मिला।
इस बीच, जीत के लिए 138 रनों का पीछा करते हुए होबार्ट हरिकेंस 14 ओवरों में केवल 131 रन बना पाई, और इस तरह सिडनी सिक्सर्स ने जारी बीबीएल 2022-23 में अपनी पहली जीत दर्ज की। आपको बता दें, आसिफ अली ने होबार्ट हरिकेंस के लिए सर्वाधिक 41 रन बनाए, वो भी केवल 13 गेंदों में, जबकि अन्य कोई बल्लेबाज 20 रनों के आंकड़े तक पहुंच तक नहीं पाया, और उन्हें टूर्नामेंट में दूसरी मात झेलनी पड़ी।
वहीं दूसरी ओर, सीन एबॉट और हेडन केर ने सिडनी सिक्सर्स के लिए दो-दो विकेट चटकाएं, जबकि टॉड मर्फी, नवीन-उल-हक और स्टीव ओ’कीफ सभी ने एक-एक विकेट झटका। आपको बता दें, जोश फिलिप को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ सिडनी सिक्सर्स BBL 12 की अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि इस करीबी हार के बाद होबार्ट हरिकेंस पांचवे स्थान पर खिसक गई है।
यहां देखिए सिडनी सिक्सर्स की BBL 12 में पहली जीत पर कैसे रही ट्विटर प्रतिक्रियाएं –
WE WIN ON OUR RETURN 𝐇𝐎𝐌𝐄 😍💪 pic.twitter.com/q06fElxZOk
— Sydney Sixers (@SixersBBL) December 22, 2022
Just the knock the @SixersBBL needed!@KFCAustralia #BBL12 pic.twitter.com/GYLuJGKmPU
— KFC Big Bash League (@BBL) December 22, 2022
'OUT! Of course, it's Jordan Silk' 🤩
He seals the W for the Sixers! #BBL12 pic.twitter.com/EoFGcmslQ4
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 22, 2022
Omg Asif you legend 😍#TasmaniasTeam #BBL12
— Hobart Hurricanes (@HurricanesBBL) December 22, 2022
Shadab Khan. Amazing bowler, hitter and showing fielding skills too. One of the best allrounders right now in the white ball cricket. #BBL12pic.twitter.com/RcdyTjqcpI
— Himanshu Pareek (@Sports_Himanshu) December 22, 2022
Shadab Khan only takes unbelievable catches 🔥🔥#BBL12 pic.twitter.com/H5vfW5Tj0n
— Farid Khan (@_FaridKhan) December 22, 2022
What an innings from Asif Ali 🔥 #BBL12 pic.twitter.com/zrWMs41ga3
— 7Cricket (@7Cricket) December 22, 2022
Standout performances from our 🇵🇰 cricketers, Shadab Khan & Asif Ali, for @HurricanesBBL, today, at #BBL12. It's been quite long to see Asif Ali playing with such elegance. Shadab, surely, is one of the best T20 all-rounders, now. Looking forward to them playing with such vigour.
— Shazil Shujah (@ShazilShujah) December 22, 2022
1️⃣ 1️⃣ 4️⃣ 1️⃣ 2️⃣ 4️⃣ 2️⃣ 6️⃣ 4️⃣ 6️⃣ 6️⃣ 4️⃣
4️⃣1️⃣ off 1️⃣3️⃣
Nearly pulled off an epic chase!
A for @AasifAli45 | A for AWESOME 🔥#BBL12 #RedHotSquad🦁
— Islamabad United (@IsbUnited) December 22, 2022