BBL 2022: माइकल नीसर की दमदार हैट्रिक ने ब्रिसबेन हीट को मुकाबले में दिलाई वापसी - क्रिकट्रैकर हिंदी

BBL 2022: माइकल नीसर की दमदार हैट्रिक ने ब्रिसबेन हीट को मुकाबले में दिलाई वापसी

ब्रिसबेन हीट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

Michael Neser Hattrick (Pic Source-Twitter)
Michael Neser Hattrick (Pic Source-Twitter)

इस समय जीलांग में बिग बैश लीग (BBL) टूर्नामेंट का बेहतरीन मुकाबला मेलबर्न रेनेगेड्स (MR) और ब्रिसबेन हीट (BH) के बीच में खेला जा रहा है। बता दें, इस शानदार मुकाबले में अनुभवी खिलाड़ी माइकल नीसर ने अपनी पहली हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। उन्होंने यह कारनामा ब्रिसबेन हीट की ओर से खेलते हुए मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ किया।

बता दें, ब्रिसबेन हीट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन ही बना पाई। ब्रिसबेन की ओर से कप्तान और विकेटकीपर जिमी पीरसन ने 30 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 45 रन की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली। उनके अलावा सैम बिलिंग्स ने 19 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 25 रन बनाए। मैट रेनशॉ ने 29 गेंदों में एक चौके की मदद से 29 रन की पारी खेली।

मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से टॉम रोजर्स ने चार ओवरों में 23 रन देकर चार विकेट झटके। उनके अलावा बेहतरीन स्पिनर अकील हुसैन ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। मुजीब उर रहमान ने एक विकेट झटका।

माइकल नीसर ने ली शानदार हैट्रिक

इस मुकाबले में वापसी कर रहे माइकल नीसर ने काफी शानदार शुरुआत की। उन्होंने दूसरी पारी की पहली गेंद पर ही मेलबर्न रेनेगेड्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज सेम हार्पर को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर नीसर ने जैक फ्रेज़र को भी 6 रन की निजी स्कोर में आउट किया।

अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर इस बेहतरीन गेंदबाज ने इनफॉर्म बल्लेबाज निक मैडिंसन को आउट किया। मेलबर्न रेनेगेड्स के कप्तान मात्र 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हैट्रिक बॉल खेलने उतरे जॉनाथन वेल्स नीसर की गेंद को समझ ही नहीं पाए और अपना विकेट गंवा बैठे।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने अपनी शुरुआती 8 गेंद पर ही 4 विकेट झटक लिए। यह इस सत्र की पहली हैट्रिक है और कुल मिलाकर BBL के इतिहास की यह 9वीं हैट्रिक है। हालांकि इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज एरोन फिंच और विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसल ने काफी अच्छी साझेदारी कर मेलबर्न रेनेगेड्स को मुश्किलों से बाहर निकाला।

close whatsapp