BBL: जैक फ्रेसर मैगर्क ने Melbourne Renegades के साथ चार साल की डील साइन की
जारी बिग बैश लीग में 158.64 के स्ट्राइक रेट से कुल 257 रन बना चुके हैं Jake Fraser-McGurk
अद्यतन - जनवरी 16, 2024 12:55 अपराह्न

बिग बैश लीग फ्रेंचाइजी मेलबर्न रेनेगेड्स ने युवा ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी जैक फ्रेसर मैगर्क (Jake Fraser-McGurk) के साथ एक लंबी चार साल की डील साइन की है। बता दें कि 21 वर्षीय खिलाड़ी जारी बिग बैश लीग में कमाल की फाॅर्म में चल रहे हैं। वह खबर लिखे जाने तक 158.64 के स्ट्राइक रेट से कुल 257 रन बना चुके हैं।
तो वहीं हाल में ही उन्होंने साल 2023 को शानदार तरीके से खत्म किया था। मार्श कप में उन्होंने साउथ ऑस्ट्रेलियन रेडबैक्स के लिए 29 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने अपनी इस कमाल की फाॅर्म को बीबीएल में भी जारी रखा।
जैक फ्रेसर मैगर्क ने दिया बड़ा बयान
दूसरी ओर, फ्रेंचाइजी के साथ नए काॅन्ट्रैक्ट के बाद वह काफी खुश नजर आ रहे हैं। फाॅक्स क्रिकेट के हवाले से उन्होंने कहा- मैं मेलबर्न रेनेगेड्स के साथ फिर से काॅन्ट्रैक्ट हासिल करने के बाद रोमांचित हूं। मेरे लिए यह एक आसान फैसला था और क्लब के लिए भविष्य का हिस्सा बनना काफी शानदार है।
टीम में मैंने काफी अच्छे दोस्त बनाए हैं। मुझे इस टीम का हिस्सा बनना पसंद है। टीम में आरोन फिंच और शाॅन मार्श आगे बढ़े रहे हैं। टीम में यह एक बड़ा बदलाव है और मैं एक प्रतिभाशाली युवा समूह को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना जारी रखना चाहता हूं।
मैगर्क ने आगे कहा- मुझे लगता है कि मैंने एक बल्लेबाज के रूप में काफी अच्छी प्रगति की है। मेलेबर्न रेनेगेड्स ने मुझे बीच में खुद को साबित करने का मौका दिया था और फिलहाल मुझे इसका फायदा मिल रहा है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले सीजन में मै अधिक योगदान देता हुआ नजर आऊंगा और हम इस बार दूसरा खिताब हासिल कर सकते हैं।