वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, रवि बिश्नोई की हुई टीम में एंट्री - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, रवि बिश्नोई की हुई टीम में एंट्री

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा।

Indian cricket team. (Photo by Ashley Vlotman/Gallo Images/Getty Images)
Indian cricket team. (Photo by Ashley Vlotman/Gallo Images/Getty Images)

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। इस सीरीज कि शुरुआत 6 फरवरी से होगी। टीम में भारत के सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है, वहीं कुलदीप यादव भी आखिरकार टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे। बता दें कि रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका दौरे से ठीक कुछ दिन पहले चोटिल हो गए थे। उनके हैमस्ट्रिंग में चोट आई थी जिस वजह से उन्हें पूरे दौरे से बाहर होना पड़ा था।

वेस्टइंडीज के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स की इस सीरीज को लेकर पहले यह उम्मीद जताई जा रही थी, कि विराट कोहली को किसी एक सीरीज के लिए आराम दिया जा सकता है, लेकिन वह वनडे और टी-20 दोनों ही सीरीज में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। वहीं टीम में नई एंट्री को लेकर बात की जाए तो युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को दोनों ही फॉर्मेट की सीरीज के लिए टीम में चुना गया है।

वहीं वनडे टीम सीरीज को टीम में कुलदीप यादव की भी वापसी देखने को मिली है, जो अपने घुटने का ऑपरेशन कराने के बाद अब पूरी तरह फिट होने के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं दोनों ही टीम से रविचंद्रन अश्विन की टीम से छुट्टी कर दी गई है। जिसके बाद एकबार फिर से मैदान कुलचा की जोड़ी देखने को मिल सकती है।

बुमराह और शमी को दिया गया आराम तो राहुल जुड़ेगे दूसरे वनडे से

विंडीज के खिलाफ इस सीरीज को लेकर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। जिसके पीछे लंबे दक्षिण अफ्रीका दौरे को भी एक कारण के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं इस सीरीज को लेकर रवींद्र जडेजा अभी तक पूरी तरह फिट नहीं होने की वजह से वापसी नहीं कर सकेंगे।

जबकि लिमिटेड ओवर्स में टीम के नए उप-कप्तान लोकेश राहुल दूसरे वनडे में टीम के साथ जुड़ेंगे। वहीं तेज गेंदबाजी के मोर्चे पर आवेश खान भी देखने को मिलेंगे इसके अलावा वनडे सीरीज के लिए स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी दीपक हुड्डा को भी टीम में शामिल किए जाने का फैसला लिया गया है।

यहां पर देखिए वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उप-कप्तान), रितुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपर हुड्डा, रिषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान।

यहां पर देखिए वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उप-कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल।

close whatsapp