एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन स्टार खिलाड़ियों को BCCI ने दिखाया बाहर का रास्ता - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन स्टार खिलाड़ियों को BCCI ने दिखाया बाहर का रास्ता

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) की शुरुआत 30 अगस्त से होगी।

Team India (Photo Source: Twitter)
Team India (Photo Source: Twitter)

काफी इंतजार के बाद आखिरकार एशिया कप (Asia Cup 2023) के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज हो गया है। मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी बैठक में मौजूद रहें।

आपको बता दें कि एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) की शुरुआत 30 अगस्त से होगी। इस बार ये टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के अनुसाक खेला जाएगा, जिसके तहत मेजबान पाकिस्तान में 4 मुकाबले, जबकि बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। इसमें फाइनल मैच भी शामिल है। बता दें कि टीम इंडिया के सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। वहीं इस बार ये टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा।

दरअसल, टीम इंडिया की नंबर-4 की समस्या लगातार बनी हुई है। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर फिट हुए हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला है। फिर भी दोनों खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह जैसे स्टार खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

भारतीय स्क्वॉड एशिया कप 2023 के लिए

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

संजू सैमसन (बैकअप)

टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है, जो इस प्रकार है

ग्रुप-A- भारत, पाकिस्तान और नेपाल

ग्रुप B- श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान

एशिया कप का फुल शेड्यूल (Full schedule of Asia Cup 2023)

30 अगस्त- पाकिस्तान बनाम नेपाल, मुल्तान

31 अगस्त-बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, कैंडी

2 सितंबर- भारत बनाम पाकिस्तान, कैंडी

3 सितंबर- बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, लाहौर

4 सितंबर- भारत बनाम नेपाल – कैंडी

5 सितंबर- श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान – लाहौर

सुपर-4 स्टेज का शेड्यूल

6 सितंबर- A1 बनाम B2, लाहौर

9 सितंबर- B1 बनाम B2, कोलंबो

10 सितंबर- A1 बनाम A2, कोलंबो

12 सितंबर- A2 बनाम B1, कोलंबो

14 सितंबर- A1 बनाम B1, कोलंब

15 सितंबर- A2 बनाम B2, कोलंबो

17 सितंबर- फाइनल, कोलंबो

यह भी पढ़ें- Suryakumar Yadav ने राशिद खान के साथ सोशल मीडिया पर ली चुटकी कहा- ‘ये नो लुक वाले शॉट की ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी’

close whatsapp