बीसीसीआई ने किया 19वें एशियन गेम्स के लिए टीम का ऐलान, लेकिन कर दी बहुत बड़ी गलती!
एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता टी20 प्रारूप में 28 सितंबर से 8 अक्तूबर तक खेली जाएगी।
अद्यतन - जुलाई 15, 2023 8:39 पूर्वाह्न

बीसीसीआई ने शुक्रवार 14 जुलाई को आगामी एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट के लिए बोर्ड ने सभी युवा खिलाड़ियों को जगह दी है और एक भी अनुभवी खिलाड़ी को टीम में नहीं रखा गया है। इसके साथ ही यह भी लगभग तय हो चुका है कि जो खिलाड़ी इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं वो आगामी वर्ल्ड कप की रेस से बाहर हो गए हैं।
बता दें बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया है, उनके साथ-साथ उन खिलाड़ियों को जगह की दी गई है जिनका प्रदर्शन आईपीएल 2023 में अच्छा रहा था। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम इंडिया एशियाड में पहली बार हिस्सा लेगी। वहीं आईपीएल 2023 के स्टार प्लेयर यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह को भी टीम में शामिल किया गया है। तिलक वर्मा, प्रभसिमरन सिंह और जितेश शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
बता दें कि एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता टी-20 फॉर्मेट में 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक खेला जाएगा। बीसीसीआई ने हाल ही में एशियाई खेलों में महिला और पुरुष दोनों टीमों को भेजने का ऐलान किया था। हालांकि वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट के लिए एक भी सीनियर प्लेयर को टीम में जगह नहीं दी है।
बोर्ड ने शिखर धवन को किया नजरअंदाज
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले मीडिया में ये खबरें सामने आई थी कि एशियन गेम्स में शिखर धवन टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन बोर्ड ने टीम का ऐलान करने के साथ ही यह साफ़ कर दिया है कि फिलहाल धवन बोर्ड के scheme of things में नहीं हैं।
19 वें एशियन गेम्स के लिए भारत का स्क्वॉड
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, रवि बिश्नोई, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
स्टैंडबाय प्लेयर्स: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, साई सुदर्शन।