बीसीसीआई के नए ग्रेड से विराट समेत ये 5 खिलाड़ी होंगे मालामाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

बीसीसीआई के नए ग्रेड से विराट समेत ये 5 खिलाड़ी होंगे मालामाल

BCCI
BCCI. (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली समेत पांच खिलाड़ियों की जल्द होगी चांदी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए ग्रेड के आने से भारतीय टीम के 5 खिलाड़ी मालामाल हो जाएंगे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खिलाड़ियों के अनुबंध में एक नए वर्ग ग्रेड (ए प्लस) की घोषणा कर दी है. और इस अनुबंध से भारतीय क्रिकेट टीम के 5 खिलाड़ियों को 7-7 करोड़ रुपए दिए जाने हैं.

इसमें अक्टूबर 2017 से सितंबर 2018 तक के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के 5 खिलाड़ियों को रखा गया है. इस नए वर्ग में कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह शामिल है. वहीं इसके अलावा ए ग्रेड के खिलाड़ियों को 5 करोड़, बी ग्रेड को 3 करोड़ और सी ग्रेड को 1 करोड़ रुपए दिए जाने हैं.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का संचालन देख रही प्रशंसकों की समिति सीओए ने अक्टूबर 2017 से सितंबर 2018 तक के लिए वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध की घोषणा की. जिसमें खिलाड़ियों के अनुबंध की राशि में वृद्धि कर दी गई है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने सीओए प्रमुख विनोद राय से हाल ही में मुलाकात की थी जिसमें इन लोगों ने खिलाड़ियों के अनुबंध की राशि बढ़ाने की मांग की थी जिसे सीओए ने मंजूरी दे दी है.

वही इसी तरह डोमेस्टिक मैचों के लिए भी मैच फीस में 200 प्रतिशत का इजाफा किया गया है.

कैटेगरी    खेल रहे     रिसर्व:

सीनियर    35000    17500.

अंडर-23   17500      8750.

अंडर-19   10500      5250.

अंडर-16    3500       1750.

वुमंस को भी मिलेंगे दुगने पैसे: 

कैटेगरी         खेल रहे     रिसर्व:

सीनियर          12500     6250.

अंडर-23          5500     2750.

अंडर-19/16    5500     2750.