IPL 2023 के प्लेऑफ और फाइनल के मुकाबलों की लिस्ट हुई जारी, चेन्नई और अहमदाबाद में होंगे यह महत्वपूर्ण मैच - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023 के प्लेऑफ और फाइनल के मुकाबलों की लिस्ट हुई जारी, चेन्नई और अहमदाबाद में होंगे यह महत्वपूर्ण मैच

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का प्लेऑफ और फाइनल 23 मई से 28 मई तक चेन्नई और अहमदाबाद में खेला जाएगा।

IPL 2023 Trophy (Pic Source-Twitter)
IPL 2023 Trophy (Pic Source-Twitter)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इसी शानदार टूर्नामेंट को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज यानी 21 अप्रैल को प्लेऑफ और फाइनल के शेड्यूल की घोषणा की। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का प्लेऑफ और फाइनल 23 मई से 28 मई तक चेन्नई और अहमदाबाद में खेला जाएगा।

क्वालीफायर 1 23 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। एलिमिनेटर भी इसी मैदान पर 24 मई को होगा। क्वालीफायर 2 अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 26 मई को खेला जाएगा और 28 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बात की घोषणा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में दी।

ये रहा ट्वीट:

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अभी तक काफी अच्छे मुकाबले खेले गए हैं। इस समय चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच टूर्नामेंट का 29वां मैच खेला जा रहा है।

अभी तक की बात की जाए तो इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स पहले स्थान पर है। उन्होंने अभी तक 6 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 4 में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस अंक तालिका के दूसरे स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स है। उन्होंने छह मुकाबलों में 4 में जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार झेलनी पड़ी है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स इस समय सबसे निचले स्थान पर है। उन्होंने 6 मुकाबले खेले हैं जिसमें से एक में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस खबर के बाहर आते ही तमाम क्रिकेट फैंस काफी खुश हो गए हैं। काफी लंबे समय के बाद चेन्नई में प्लेऑफ के मुकाबले खेलते हुए देखे जाएंगे। अब देखते हैं कौन सी टॉप की 4 टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह बनाती हैं।

close whatsapp