महिला टी-20 चैलेंज से मिताली राज और झूलन गोस्वामी को किया गया बाहर, BCCI ने किया टीमों का ऐलान
महिला टी-20 चैलेंज के सभी मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे।
अद्यतन - मई 16, 2022 4:10 अपराह्न
23 मई से 28 मई तक खेले जाने वाले महिला टी-20 चैलेंज 2022 के लिए सभी टीमों का ऐलान कर दिया गया है। तीनों टीमों का ऐलान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा किया गया है। इस टूर्नामेंट के लिए हरमनप्रीत कौर को सुपरनोवाज टीम का कप्तान घोषित किया गया है। वहीं स्मृति मंधाना को ट्रेलब्लेजर्स और दीप्ति शर्मा को वेलोसिटी टीम का कप्तान बनाया गया है।
यह सभी मुकाबले पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। बता दें कि इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों के अलावा दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया टीम की कई खिलाड़ी इस लीग में खेलती हुई नजर आएंगी।
महिला टी-20 चैलेंज टूर्नामेंट 2018 में शुरू हुआ था और यह इसका चौथा संस्करण है। 2021 में यह टूर्नामेंट कुछ कारणवश नहीं हो पाया था। इस टूर्नामेंट में हर साल तीन टीमें हिस्सा लेती हैं। अभी तक इस टूर्नामेंट को सुपरनोवाज 2 बार जीत चुकी हैं वहीं ट्रेलब्लेजर्स ने एक बार इस ख़िताब पर अपना कब्जा जमाया है।
ट्रेलब्लेजर्स टीम ने साल 2020 में इस खिताब को जीत था है, वहीं सुपरनोवाज ने 2018,2019 में इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इस साल वेलोसिटी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेंगी और साथ ही उनकी कोशिश यही होगी कि वो 2022 में इस ट्रॉफी को अपने नाम करें।
टीम की बात करें तो, अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने इन तीन टीमों के लिए 16-16 खिलाड़ियों का चयन किया है। आपको बता दें कि, बोर्ड ने भारतीय कप्तान मिताली राज और अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को इस टूर्नामेंट से आराम दिया है।
यहां देखिए तीनों टीमों का स्क्वॉड
सुपरनोवा | ट्रेलब्लेजर्स स्क्वाड | वेलोसिटी |
हरमनप्रीत कौर (कप्तान) | स्मृति मंधाना (कप्तान) | दीप्ति शर्मा (कप्तान) |
तानिया भाटिया (उप कप्तान) | पूनम यादव (उप कप्तान) | स्नेह राणा (उप कप्तान) |
अलाना किंग | अरुंधती रेड्डी | शेफाली वर्मा |
आयुषी सोनी | हेली मैथ्यूज | अयबोंगा खाका |
चंदू वी | जेमिमा रॉड्रिगेज | केपी नवगीरे |
डिएंड्रा डॉटिन | प्रियंका प्रियदर्शिनी | कैथरीन क्रॉस |
हरलीन देओल | राजेश्वरी गायकवाड़ | कीर्ति जेम्स |
मेघना सिंह | रेनुका सिंह | लॉरा वोल्वार्ड्ट |
मोनिका पटेल | ऋचा घोष | माया सोनवणे |
मुस्कान मलिक | एस मेघना | नत्थाकन चैंथम |
पूजा वस्त्राकर | साइका इशाक | राधा यादव |
प्रिया पुनिया | सलमा खातून | आरती केदार |
राशी कनौजिया | शर्मिन अख्तर | शिवली शिंदे |
सोफी एक्लेस्टोन | सोफिया ब्राउन | सिमरन बहादुर |
सुने लुस | सुजाता मलिक | यास्तिक भाटिल |
मानसी जोशी | एसबी पोखरकर | प्रणवी चंद्रा |
महिला टी20 चैंलेंज का पूरा शेड्यूल:-
तारीख | समय | टीम A | टीम B |
23-मई-2022 | 7:30 PM | ट्रैलब्लैजर्स | सुपरनोवा |
24-मई-2022 | 3:30 PM | सुपरनोवा | वेलोसिटी |
26-मई-2022 | 7:30 PM | वेलोसिटी | ट्रैलब्लैजर्स |
28-मई-2022 | 7:30 PM | फाइनल |