BCCI को अब भारत में IPL कराना काफी मुश्किल लगने लगा है

IPL 2022 के आयोजन पर फिर आई एक नई रिपोर्ट।

Advertisement

BCCI. (Photo by Aniruddha Chowhdury/Mint via Getty Images)

कोरोना का सबसे ज्यादा असर IPL पर पड़ा है और अब हर साल इस लीग के आयोजन को लेकर BCCI काफी परेशान रहती है, इस बार भी अब कुछ ऐसा ही लग रहा है। भारत में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, जिसे देखते हुए BCCI किसी भी तरह का कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहता है। इसी बीच अब इस लीग को लेकर अब एक और नई अपडेट आई है।

Advertisement
Advertisement

BCCI को इस साल भी IPL का आयोजन भारत से बाहर करवाना होगा!

साल 2020 में भारतीय बोर्ड ने पूरे IPL का आयोजन यूएई में करवाया था, जो काफी ज्यादा सफल और बायो बबल में सुरक्षित तरीके से हुआ था। वहीं साल 2021 के आईपीएल की शुरूआत भारत में हुई थी, लेकिन उस समय कोरोना की दूसरी लहर देश में आ गई। साथ ही इस दौरान कई टीमों के खिलाड़ी भी इस वायरस की चपेट में आ गए, जिसके बाद इसे बीच में ही रद्द कर दिया गया और बाद में इसका दूसरा फेज यूएई में पूरा हुआ।

*IPL 2022 के आयोजन पर फिर आई एक नई रिपोर्ट।
*जिसके मुताबिक साउथ अफ्रीका-श्रीलंका है BCCI का बैकअप।
*दोनों देशों को BCCI ने प्लान-B में डाला IPL के आयोजन के लिए।
*साल 2009 में साउथ अफ्रीका में हो चुका है आईपीएल का आयोजन।

बोर्ड के पास है एक और प्लान

दूसरी ओर अगर भारत में कोरोना की रफ्तार तेज रही, तो भी BCCI के पास एक और प्लान। इस नए प्लान के मुताबिक बोर्ड महाराष्ट्र में पूरे IPL 2022 का आयोजन करवा सकता है, जिसके लिए महाराष्ट्र के चार अलग-अलग मैदानों पर ये लीग खेली जा सकेगी। पहले 2 वेन्यू में वानखेड़े स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम शामिल है, तो वहीं डीवाई पाटिल स्टेडियम और गहुंजे में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम का नाम भी इस लिस्ट में है। लेकिन अभी तक IPL के मेगा ऑक्शन को लेकर ही अपडेट आ पाई है, जिसके मुताबिक 12 और 13 फरवरी को इस मेगा ऑक्शन का आयोजन करवाया जाएगा।

Advertisement