एक वीडियो की वजह से BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को फैंस ने कर दिया बेरहमी से ट्रोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक वीडियो की वजह से BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को फैंस ने कर दिया बेरहमी से ट्रोल

2019 से बीसीसीआई प्रेसिडेंट हैं सौरव गांगुली।

Sourav Ganguly. (Photo by SAM PANTHAKY/AFP via Getty Images)
Sourav Ganguly. (Photo by SAM PANTHAKY/AFP via Getty Images)

कुछ घंटों तक अपने फैंस को सस्पेंस में रखने के बाद, बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने आखिरकार अपने “जीवन के नए अध्याय” के बारे में सभी को बताया है। गुरुवार (2 जून) को एक पोस्ट में, गांगुली ने कहा कि उनका लक्ष्य “सच्चे नायकों, उनके कोचों और शिक्षकों” का गौरवान्वित करना है और “उनके एम्बेस्डर” बनकर उनका समर्थन करना है।

दरअसल BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बुधवार 1 जून को को ट्वीट करते हुए कहा कि, वो अपनी जिंदगी में एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके बाद से उनको लेकर कई तरह की अटकलें लगनी शुरू हुईं। कई लोगों ने तो उनके राजनीति में एंट्री की संभावना भी जताने लगे। हालांकि बाद में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इन सभी अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

सौरव गांगुली ने बताया अपने आगे का प्लान

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने ‘क्लासप्लस’ नाम के ऐप के साथ साझेदारी की है, जहां वो एजुकेटर्स, कोच, टीचर्स की मदद करेंगे. सौरव गांगुली ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, लंबे समय से हम एक्टर्स, खिलाड़ी और CEOs की उनके कामों के लिए तारीफ करते रहे हैं। अब समय है कि हम सभी हीरो, उनके कोच और एजुकेटर्स को गौरवान्वित करें।”

गांगुली ने आगे कहा कि, “मैं दुनिया भर के सभी कोच, एजुकेटर्स और टीचर्स के लिए कुछ करना चाहता हूं। आज से मैं उनका एंबेसडर बनकर उन सभी की एक्टिव तरीके से मदद करने के लिए काम करूंगा। मेरी इस सोच में मदद के लिए मैं क्लासप्लस का धन्यवाद करता हूं।” इसके लिए उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया।

यहां देखिए सौरव गांगुली का वो वीडियो

हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद फैंस सौरव गांगुली को जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं, लेकिन जिस वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है, वो काफी दिलचस्प है। दरअसल दादा ने जो वीडियो अपलोड किया है उसकी एडिटिंग अच्छी तरह से नहीं की गई है। फैंस इसी वजहें से उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं।

यहां देखिए फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/_Indiaaaaaaaaa/status/1532359539894259712?s=20&t=puCnoC7iyVkNsemZSDACRw

close whatsapp