ICC ने किया आग्रह 22 से 26 अप्रैल के बीच कोलकाता मे हो IPL, लेकिन BCCI ने ठुकराया
अद्यतन - फरवरी 25, 2018 8:31 अपराह्न

आईपीएल सीजन 11 का इंतजार हर क्रिकेट प्रेमियों को काफी बेसब्री से है. और आईपीएल 11 की शुरुआत 7 अप्रैल से होने वाली है. लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने क्रिकेट के सर्वोच्च संस्था आईसीसी की एक अनोखी विनती को ठुकरा दिया है. आईसीसी ने आईपीएल मैच के लिए बीसीसीआई से रिक्वेस्ट किया था कि कोलकाता में 22 से 26 अप्रैल के बीच होने वाली आईसीसी की वार्षिक बैठक के दौरान कोलकाता में ही आईपीएल मैच हो लेकिन बीसीसीआई ने इसे नामंजूर कर दिया.
आईसीसी के वार्षिक बोर्ड की बैठक काफी लंबे अंतराल के बाद कोलकाता में हो रही है. और आईसीसी चाहता था बैठक के दौरान आईपीएल टूर्नामेंट हो इससे संस्था के सदस्य कम से कम कोलकाता नाइट राइडर के एक मैच का लुफ्त भी उठा सकते थे. लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईसीसी के इस आग्रह को नामंजूर कर दिया है. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपने नाम को गोपनीय रखते हुए बताया की आईसीसी के तरफ से एक विशेष आग्रह किया गया था कि उनके प्रतिनिधि आईपीएल का एक मैच देखें लेकिन 22 से 26 अप्रैल के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स का कोई भी मैच कोलकाता में नहीं होगा.
कोलकाता नाइट राइडर्स अपना घरेलू मैच 16 अप्रैल को खेला जाएगा. और बाद में ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स का अगला मैच 21 अप्रैल को होगा. लेकिन अधिकारी का कहना है 22 से 26 अप्रैल के बीच हैदराबाद, मुंबई, इंदौर, बेंगलुरु और जयपुर में मैच होंगे. बीसीसीआई के अधिकारी का मानना था कि अगर कार्यक्रम में कोई बदलाव होता है. तो इसका असर पूरे आईपीएल के मैच पर पड़ता है. इसीलिए एक मैच में जगह को बदलना ठीक नहीं है.
वहीं खबर यह भी आ रही है की पीसीबी के चेयरमैन नजम सेठी की बैठक में उपस्थित होने की संभावना नहीं बन रही है. बैठक कोलकाता में होना है और लगता है कि सेठी की वर्तमान स्थिति को देखकर भारतीय वीजा उन्हें ना मिल पाए.