World Cup 2023: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी.... BCCI ने भारत-पाकिस्तान मेगा क्लैश के लिए रिलीज किए 14 हजार टिकट - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी…. BCCI ने भारत-पाकिस्तान मेगा क्लैश के लिए रिलीज किए 14 हजार टिकट

वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 14 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा।

IND vs PAK (Photo Source: X/Twitter)
IND vs PAK (Photo Source: X/Twitter)

ODI World Cup 2023 का शानदार आगाज हो चुका है। मेजबान टीम इंडिया 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महामुकाबले से टूर्नामेंट की शुरूआत करेगी। क्रिकेट फैंस को 14 अक्टूबर को बेसब्री से इंतजार है, जब भारत और पाकिस्तान नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में टकराएंगे। World Cup 2023 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर BCCI ने एक बड़ा फैसला ले लिया है। दरअसल बीसीसीआई ने भारत-पाकिस्तान मैच के लिए 14 हजार अतिरिक्त टिकट बांटने की पूरी तैयारी कर ली है।

World Cup 2023: 8 अक्टूबर को 12 बजे से होगी टिकटों की बिक्री

World Cup 2023 में 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मैच के लिए अतिरिक्त 14 हजार टिकटों की बिक्री 8 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। जिसकी आधिकारिक जानकारी BCCI ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। क्रिकेट फैंस https://tickets.cricketworldcup.com ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं।

इस कारण BCCI ने अतिरिक्त टिकट बांटने का लिया है फैसला

World Cup 2023 का पहला मैच 5 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला गया था। लेकिन फैंस भारी मात्रा में मैच का लुत्फ उठाने के लिए नहीं पहुंचे थे। मैच के दौरान स्टेडियम की काफी सारी सीटें खाली थी, जिसने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींचा था। भारत-पाकिस्तान मैच के लिए दर्शकों की भीड़ देखने के लिए बीसीसीआई द्वारा यह फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़े- October 08- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

वर्ल्ड कप में अब तक भारत के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीता है पाकिस्तान

World Cup 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है। पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने ओपनिंग मुकाबले में 81 रनों से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया है।

आपको बता दें वर्ल्ड कप में अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच 7 मुकाबले खेले गए हैं, और सातों में ही पाकिस्तान को भारत से हार झेलनी पड़ी है। देखना दिलचस्प होगा इस बार बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान इतिहास रचेगी या फिर टीम इंडिया फिर बाजी मारेगी।

close whatsapp