WPL के भविष्य को लेकर चिंतित है BCCI, अरुण धूमल ने किया बड़ा खुलासा
अरुण धूमल के मुताबिक महिला प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में भविष्य में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है।
अद्यतन - मार्च 10, 2024 4:16 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष अरुण धूमल ने इस बात की पुष्टि की है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भविष्य में महिला प्रीमियर लीग को एक अलग विंडो में स्थानांतरित कर सकता है। महिला प्रीमियर लीग ने कुछ ही समय में काफी छाप छोड़ी है।
हालांकि कुछ ऐसी भी खिलाड़ी है जो इस टूर्नामेंट में इसलिए भाग नहीं ले पा रहे है क्योंकि उन्हें अपने देश की ओर से द्विपक्षीय सीरीज में भी भाग लेना पड़ रहा है। अरुण धूमल के मुताबिक महिला प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में भविष्य में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है।
दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की हीथर नाइट और यूपी वॉरियर्स की लौरेन बेल को न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की आगामी सीरीज के लिए तैयारी करनी थी और इसीलिए यह दोनों महिला प्रीमियर लीग के सीजन में भाग नहीं ले रही है। यही वजह है कि महिला प्रीमियर लीग को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
अरुण धूमल ने स्पोर्ट्सस्टार को बताया कि, ‘यह सब इस पर निर्भर होता है कि हमें कौनसी विंडो मिलती है। पांच टीमें इसमें भाग लेती हैं और अपने घर और बाहर मैच को लेकर सभी टीमों को बराबर का मौका देना इतना आसान नहीं है। इसीलिए हमने दो वेन्यू का फैसला किया था। यह कई टीमों के लिए न्यूट्रल वेन्यू भी है और फैंस भी अपनी टीम के लिए जमकर चीयर कर सकते हैं। यह देखकर काफी अच्छा लगा कि बेंगलुरु में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के फैंस दिल्ली में अपनी-अपनी टीमों के लिए जमकर चीयर कर रहे थे।’
महिला प्रीमियर लीग को हम सर्वश्रेष्ठ लीग बनाने की पूरी तैयारी कर रहे हैं: अरुण धूमल
अरुण धूमल ने आगे कहा कि, ‘हमें जो भी विंडो मिलेगी हम उसी के तहत महिला क्रिकेट को लेकर फैसले लेंगे। चाहे आप किसी भी वेन्यू में हो आपके लिए यह बहुत ही मुश्किल होता है कि पुरुष आईपीएल या महिला टूर्नामेंट में क्या फर्क है। दोनों को लोग काफी प्यार दे रहे हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग की पूरी दुनियाभर में जमकर प्रशंसा होती है और महिला प्रीमियर लीग भी महिला लीग में दूसरी सबसे अच्छी नहीं बल्कि सर्वश्रेष्ठ लीग है।’