BCCI ने खोला हार और जीत का पिटारा, भारतीय टीम का साल 2023 में कुछ ऐसा रहा सफर - क्रिकट्रैकर हिंदी

BCCI ने खोला हार और जीत का पिटारा, भारतीय टीम का साल 2023 में कुछ ऐसा रहा सफर

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया गया है शेयर।

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

क्रिकेट के मैदान पर साल 2023 में भारतीय टीम की महिला और पुरुष टीम ने एक से बढ़कर एक जीत अपने नाम की, वहीं कई मौकों पर टीम को हार का सामना भी करना पड़ा। ऐसे में अब साल 2023 का अंत हो गया है, इसी को लेकर BCCI ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर किया है।

हर साल के साथ भारतीय टीम और BCCI नए रिकॉर्ड बना रही है

जी हां, हर साल के साथ भारतीय टीम महिला और पुरुष क्रिकेट में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है, तो दूसरी ओर BCCI भी कमाई के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जहां भारतीय क्रिकेट बोर्ड इस वक्त पैसों के मामले में दुनिया का सबसे मजबूत बोर्ड है और इससे सबसे ज्यादा चिढ़ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को होती है। साथ ही IPL के लिए एक अलग से विंडो निकाली जाती है, इस दौरान विश्व क्रिकेट में कोई बड़ी सीरीज नहीं होती है।

भारतीय टीम के लिए साल 2023 का सफर रहा उतार-चढ़ाव भरा

*टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया गया है शेयर।
*वीडियो में भारत की महिला और पुरुष टीम के प्रदर्शन को दिखाया गया है।
*दोनों टीमों ने जो-जो सीरीज जीती है, उसकी तस्वीरें एल्बम में लगाई गई है।
*2023 में महिला टीम ने टेस्ट क्रिकेट में रचा था एक नया इतिहास।

साल 2023 और भारतीय टीम का सफर…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

रोहित की टीम का होगा वापसी पर फोकस

इस समय टीम इंडिया साउथ अफ्रीका का लंबा दौरा कर रही है, जहां पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका टीम भारतीय टीम को हरा चुकी है। ऐसे में अब 3 जनवरी से दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा, जिसे लेकर टीम इंडिया ने कड़ी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं अगर भारतीय टीम दूसरा टेस्ट मैच भी हार जाती है तो सीरीज हार जाएगी। इस दौरे पर टीम इंडिया ने अफ्रीका को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया है, वहीं टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी।

केप टाउन पहुंची टीम इंडिया का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?