एक्शन मोड में BCCI..! BGT खत्म होने के बाद गौतम गंभीर और रोहित शर्मा के साथ करेगी मीटिंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक्शन मोड में BCCI..! BGT खत्म होने के बाद गौतम गंभीर और रोहित शर्मा के साथ करेगी मीटिंग

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज में 2-1 से पीछे हैं टीम इंडिया

Gautam Gambhir & Rohit Sharma (Photo Source: X)
Gautam Gambhir & Rohit Sharma (Photo Source: X)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 184 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। मेलबर्न टेस्ट के बाद टीम सीरीज में 2-1 से पिछड़ गई है। हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा की इस वक्त काफी ज्यादा आलोचना हो रही है। इस बीच, बड़ी खबर सामने आ रही है कि बीसीसीआई सीरीज खत्म होने के बाद टीम के भविष्य को लेकर मीटिंग करने वाली है।

खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने पांच पारियों में सिर्फ 31 रन बनाए हैं। वहीं, इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने तीन टेस्ट में 15.16 की औसत से 91 रन बनाए थे।

मीडिया में ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि रोहित सिडनी टेस्ट के बाद टेस्ट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। बल्ले से खराब प्रदर्शन ने रोहित की कप्तानी को भी प्रभावित किया है, जिससे उनकी लीडरशिप स्किल को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

हेड कोच के रूप में अब तक नहीं मिली गौतम गंभीर को सफलता

दूसरी ओर, गौतम गंभीर हेड कोच के पद पर संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके नेतृत्व में, टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में वाइटवॉश का सामना करना पड़ा और ऑस्ट्रेलिया में जारी सीरीज में भी टीम इंडिया कंस्सिटेंट होकर प्रदर्शन नहीं कर पा रही है।

दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के अचानक संन्यास लेने के पीछे का कारण गंभीर को बताया जा रहा है। हालांकि, सूत्रों ने खुलासा किया कि अश्विन के फैसले में हेड कोच की कोई भूमिका नहीं थी। वहीं, मेलबर्न टेस्ट में तीन ऑलराउंडर के साथ खेलने और शुभमन गिल को बाहर रखने के फैसले पर भी बवाल मचा हुआ है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई मीटिंग में टीम के शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म स्ट्रेट्जी को लेकर चर्चा करेगी। ये भी दावा है कि, गौतम गंभीर टीम चयन में कोई भूमिका नहीं निभाते हैं, ऐसे में यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या उन्हें टीम और प्लेइंग 11 के फैसलों से बाहर रखा गया है। वहीं, रोहित और गंभीर कई बार एक फैसले पर सहमति नहीं जताते हैं, बीसीसीआई इसे लेकर भी मीटिंग में बातचीत करने वाली है।

close whatsapp