राजवर्धन हंगरगेकर पर उम्र को लेकर धोखाधड़ी आरोप पर क्या BCCI लेगी कोई एक्शन या नहीं जानिए!

अंडर-19 विश्व कप में राजवर्धन ने शानदार प्रदर्शन किया था।

Advertisement

Rajvardhan Hangargekar. (Photo by Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images)

अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राजवर्धन हंगरगेकर के लिए BCCI की तरफ से अच्छी खबर मिलने की संभावना जताई जा रही है। महाराष्ट्र खेल मंत्रालय के द्वारा इस खिलाड़ी पर उम्र में धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। महाराष्ट्र खेल कमिश्नर ओम प्रकाश बकोरिया के अनुसार उनकी उम्र 21 साल है जबकि उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपनी उम्र 19 साल बताई थी।

Advertisement
Advertisement

वेस्टइंडीज में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड कप में राजवर्धन भारतीय टीम का हिस्सा थे। इस तेज गेंदबाज ने टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। हंगरगेकर निचले क्रम में बड़े-बड़े शॉट खेलने के लिए भी जाने जाते हैं। इस युवा खिलाड़ी को भारत का भविष्य माना जाता है। लेकिन राजवर्धन पर उम्र को लेकर महाराष्ट्र खेल मंत्रालय द्वारा गंभीर आरोप लगाये गए हैं।

जानिए क्या था पूरा मामला

बकोरिया ने BCCI को पत्र लिखकर बताया था कि “राजवर्धन हंगरगेकर की उम्र 21 साल है न कि 19 साल। स्कूल रिकार्ड्स के मुताबिक उनकी उम्र 7 जनवरी 2001 है लेकिन जब वह 8वीं कक्षा में थे तो टेरेना पब्लिक स्कूल के हेडमास्टर ने उनकी उम्र में फेरबदल किया और उनकी उम्र को 10 नवम्बर 2002 कर दिया था।”

इस हिसाब से जब उनको अंडर-19 विश्व कप में चुना गया था तब उनकी उम्र 21 साल थी। आईसीसी के नियमों की माने तो अंडर-19 विश्व कप में वही खिलाड़ी खेल सकते हैं जिनकी उम्र 15 साल से लेकर 19 साल है। इस मामले में बीसीसीआई द्वारा इस खिलाड़ी पर कार्रवाई करने की संभावना नहीं है। हंगरगेकर आईपीएल के आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे। चेन्नई ने इस आलराउंडर को 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा है।

दरसअल, एज ग्रुप इंटर स्टेट सिस्टम में आने से पहले राजवर्धन का बोन टेस्ट हुआ था जिसके आधार पर उम्र वैरीफिकेशन होता है। बीसीसीआई के मुताबिक जब राजवर्धन 2016 में महाराष्ट्र टीम में शामिल हुए थे। तब उनकी उम्र TW3 टेस्‍ट के मुताबिक दस्तावेजों के अनुसार थी।

Advertisement