हरमनप्रीत कौर आज मना रही अपना 34वां जन्मदिन, तमाम फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए दी शुभकामनाएं

भारतीय महिला टीम के कप्तान हरमनप्रीत कौर आज यानी 8 मार्च को अपना 34वां जन्मदिन मना रही है।

Advertisement

Harmanpreet Kaur (Photo Source: Twitter

भारतीय महिला टीम के कप्तान हरमनप्रीत कौर आज यानी 8 मार्च को अपना 34वां जन्मदिन मना रही है। बता दें, आज होली भी है और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी। हरमनप्रीत कौर के पूरी दुनिया में कई फैंस है। उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से भारत को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है।

Advertisement
Advertisement

इस समय हरमनप्रीत कौर महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रही हैं। वो टीम की कप्तान भी हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि उनकी टीम ने इस टूर्नामेंट की काफी शानदार शुरुआत की है। मुंबई ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में उन्होंने जीत दर्ज की है।

मुंबई फ्रेंचाइजी ने भी उनका जन्मदिन काफी शानदार तरीके से बनाया। हरमनप्रीत कौर को अपनी टीम की साथी और सपोर्ट स्टाफ के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर भी तमाम लोग हरमनप्रीत कौर को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

हरमनप्रीत कौर के जन्मदिन पर तमाम लोगों ने ट्विटर में दी उनको बधाई:

हरमनप्रीत कौर का जन्म 8 मार्च, 1989 को पंजाब के मोगा में हुआ था। उनको बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी पसंद था। हरमनप्रीत कौर ने स्कूल के दिनों से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। 2014 में भारतीय कप्तान मुंबई चली आई और यहां उन्होंने भारतीय रेलवेज़ के लिए काम करना शुरू कर दिया। वो खुद भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की काफी बड़ी फैन हैं।

हरमनप्रीत ने 124 वनडे मैचों में भारत के लिए 3322 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 17 अर्धशतक शामिल है। उनके नाम 31 विकेट भी है। वहीं 151 टी-20 मैचों में 1 शतक, 10 अर्धशतक सहित 3058 रन बनाए और 32 विकेट भी लिए। हरमनप्रीत ने भारत के लिए 3 टेस्ट खेले, जिसमें 38 रन बनाने के साथ ही 9 विकेट लिए।

2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में उनके बल्ले से निकली नाबाद 171 रन की पारी को आज तक कोई नहीं भूल पाया है। उनकी नाबाद 171 रन की पारी महिला वनडे में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा दूसरी सबसे बड़ी पारी है। 2018 में वो अंतरराष्ट्रीय टी-20 में शतक जड़ने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। उन्होंने 51 गेंदों पर 103 रन ठोके थे।

Advertisement