विराट कोहली के नए लुक ने किया इंटरनेट Hang, स्टाइल के मामले में भी किंग है ये बल्लेबाज
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है विराट कोहली की नई तस्वीरें।
अद्यतन - May 18, 2024 2:21 pm

विराट कोहली मैदान पर हमेशा सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन मैदान के बाहर भी उनको खबरों में रहना आता है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक बार फिर से किंग कोहली छाए हुए हैं, जिसका कारण है IPL 2024 में CSK के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले उनका नया स्टाइलिश हेयरकट।
मैदान पर देखने लायक होता है विराट कोहली का जोश
भले ही RCB टीम की कप्तानी फाफ कर रहे हैं, लेकिन मैच के दौरान ज्यादातर कैमरे विराट कोहली पर ही फोकस करता है। जिसका कारण है उनका जोश, जी हां मैच में विरोधी टीम का विकेट गिरने पर कोहली का जोश और गुस्सा देखने लायक होता है। साथ ही वो टीम के बाकी खिलाड़ियों में भी उत्साह भरने का काम करते रहते हैं और उनका ये अंदाज देख फैन्स भी उत्साहित हो जाते हैं। वैसे इस बार भी कोहली अंपायर से कई बार बहस करते हुए नजर आए थे और उनपर फाइन भी हुआ था।
विराट कोहली का नया हेयरकट कैसा लगा आपको?
*सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है विराट कोहली की नई तस्वीरें।
*इन वायरल तस्वीरों में कोहली नजर आए हैं अपने नए कुल हेयरकट में।
*Aalim Hakim ने दिया है कोहली का ये नया लुक, उन्होंने की तस्वीरें शेयर।
*ज्यादातर मौकों पर Aalim Hakim ही करते हैं विराट का हेयर कट।
10 में से कितने अंक देंगे आप विराट कोहली के इस नए लुक को?
RCB टीम ने शेयर किया बल्लेबाज का ये मजेदार वीडियो
हाल ही में किया था एक बड़ा खुलासा
दूसरी ओर बल्लेबाज विराट कोहली ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया था, जो उनके दिल टूटने से जुड़ा है। विराट ने बताया की आज तक दो बार उनका दिल टूटा है, जिसका कारण भी क्रिकेट है। पहली बार कोहली का दिल तब टूटा था, जब टीम इंडिया साल 2016 का टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई थी। वहीं दूसरी बार इस बल्लेबाज को निराशा तब हाथ लगी थी, जब RCB टीम 2016 में IPL फाइनल हार गई थी।