वर्ल्ड कप से पहले एबी डिविलियर्स ने बोला हल्ला, खोले साउथ अफ्रीका टीम के काले राज? बताया क्या हुआ था उनके साथ

वर्ल्ड कप से पहले एबी डिविलियर्स ने बोला हल्ला, खोले साउथ अफ्रीका टीम के काले राज? बताया क्या हुआ था उनके साथ

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने टीम में चल रहे विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है।

AB de Villiers (Pic Source X)
AB de Villiers (Pic Source X)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने टीम में चल रहे विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, कुछ हफ्ते पहले आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका (South Africa) ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी। हालांकि, बोर्ड द्वारा टीम की घोषणा के बाद उसकी कड़ी आलोचना देखने को मिली और देश के लोगों में गुस्से का माहौल है।

इसके पीछे टीम में ब्लैक अफ्रीकन समुदाय से सिर्फ एक खिलाड़ी चुनना बड़ी वजह है। गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका की टीम में ब्लैक अफ्रीकन समुदाय (South Africa Team Black Quota Controversy) से सिर्फ कागिसो रबाडा को ही जगह मिली है। वहीं, रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में इस समुदाय से लुंगी एनगिडी को जगह दी गई है, लेकिन वे 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।

इस बात को लेकर जब काफी लोग विरोध कर रहे हैं, ऐसे में एबी डिविलियर्स ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। डिविलियर्स को इस बात से बिल्कुल कुछ भी फर्क नहीं पड़ रहा कि वर्ल्ड कप से पहले टीम और देश में नस्लीय कोटा को लेकर बातचीत हो रही है। बल्कि उनका कहना है कि ऐसी स्थिति तो पहले भी थी, लेकिन उन्हें खुशी है कि अब वह ये सब चीज बस एक दर्शक की तरह देख रहे हैं।

क्यों दक्षिण अफ्रीका में हो रहा विवाद?

दरअसल, वर्ष 2016 में शुरू की गई नीति के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका की टीम में छह ब्लैक खिलाड़ियों का होना जरूरी है। लेकिन आगामी वर्ल्ड कप के लिए बस 2 ब्लैक खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

आइए पढ़ें एबी डिविलियर्स ने इन सब बातों पर क्या बयान दिया-

“इस पर ध्यान केंद्रित करते हुए टूर्नामेंट में जाना शर्मनाक है। मेरा मतलब है कि यह कोई नई बात नहीं है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि मैं इसे इस बार सिर्फ एक दर्शक के रूप में देख रहा हूं। मेरा वहां कुछ भी लेना-देना नहीं है। विश्व कप से ठीक पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ हमेशा यह समस्या हुई है और विवाद वाले पल आए हैं।”

डिविलियर्स ने आगे कहा-

“विश्व कप से ठीक पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ हमेशा की तरह कुछ विवादास्पद लम्हे होते हैं। मुझे लगता है कि यह एक अच्छी टीम है। हालांकि, एनगिडी के लिए यह निराश करने वाला है कि उनका फॉर्म गिर गया है। उन्हें चोट भी लगी थी, नहीं तो वह टीम में होते और कोई विवाद नहीं होता।”

close whatsapp