एशिया कप 2022 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के बल्लेबाजी प्रदर्शन से निराश हुए वसीम अकरम - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2022 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के बल्लेबाजी प्रदर्शन से निराश हुए वसीम अकरम

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2022 के खिताब की जंग 11 सितंबर को दुबई में होगी।

Pakistan Team and Wasim Akram (Image Source: Getty Images)
Pakistan Team and Wasim Akram (Image Source: Getty Images)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर वसीम अकरम ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों के 9 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2022 के सुपर फोर मैच में श्रीलंका के खिलाफ पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी करने में विफल रहने पर निराशा व्यक्त की है।

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने जारी एशिया कप 2022 के अंतिम सुपर फोर मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से मात देकर इस टी-20 टूर्नामेंट में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा और 11 सितंबर को दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले फाइनल से पहले अति-महत्वपूर्ण आत्मविश्वास हासिल किया।

श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के बल्लेबाजी प्रदर्शन से निराश हुए वसीम अकरम

टॉस जीतने के बाद श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों पर ऐसा कहर बरपाया कि केवल कप्तान बाबर आजम (30) और ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज (26) रन बना पाए, जबकि अन्य बल्लेबाज 15 रनों के आंकड़े तक पहुंच तक नहीं पाए, नतीजन वे 121 रनों के छोटे स्कोर पर ऑल-आउट हो गए। श्रीलंका के लिए पाकिस्तान के खिलाफ महीश थीक्षाना और प्रमोद मदुशन ने दो-दो विकेट लिए, जबकि वनिन्दु हसरंगा ने तीन विकेट झटके।

जीत के लिए 122 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका का शीर्ष क्रम विफल रहा, लेकिन सलामी बल्लेबाज पथुम निस्संका (55*) अंत तक खेले और निचले क्रम की मदद से उन्होंने 17वें ओवर में पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट से मैच जीत लिया। मोहम्मद हसनैन (2/21) और हारिस रउफ (2/19) श्रीलंका के खिलाफ गेंद के साथ पाकिस्तान के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी थे।

वसीम अकरम ने ऑन-एयर कमेंट्री के दौरान स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा: “यह बेहद निराशाजनक बल्लेबाजी प्रदर्शन है। मुझे हमारे बल्लेबाजों में रन बनाने की मनोदृष्टि नजर नहीं आई। पाकिस्तानी बल्लेबाज मैदान के लंबे हिस्से को निशाना बनाकर डबल लेने को तैयार नहीं थे, बल्कि वे केवल स्पिन के खिलाफ बाउंड्री लगाते नजर आए। एशिया कप 2022 के फाइनल से पहले यह पाकिस्तान के लिए अच्छे संकेत नहीं है।”

close whatsapp