आईपीएल 2023 से बाहर हो सकते हैं बेन स्टोक्स! CSK कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दी बड़ी अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स 6 मैचों में 4 जीत और 8 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है।

Advertisement

Stephen Fleming Ben Stokes (Photo Source: Twitter)

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स इस वक्त खिलाड़ियों के चोटों के मुसीबतों से घिरी हुई है।

Advertisement
Advertisement

बेन स्टोक्स शुरूआती कुछ मुकाबले खेल कर वापस से चोटिल हो गए थे और वह कब तक वापसी कर पाएंगे इसे लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है। लेकिन हाल ही में CSK हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बेन स्टोक्स को लेकर बड़ा बयान दिया है।

बेन स्टोक्स एक हफ्ते और बाहर रहेंगे- CSK कोच

चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बेन स्टोक्स के चोट को लेकर अपडेट देते हुए बताया, ‘बेन स्टोक्स चोट से जूझ रहे हैं जिसके चलते वह एक हफ्ते और बाहर रहने वाले हैं। यह एक सेटबैक हैं लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि यह ज्यादा बड़ा नहीं है। वह ठीक होने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। उसे इस वक्त थोड़े लक की जरूरत है।’

महेंद्र सिंह धोनी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में घुटने की चोट से जूझ रहे थे। लेकिन धोनी अगले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे। धोनी को लेकर स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, ‘एमएस पूरी तरह से ठीक है, वह अपने चोट को ठीक तरह से मैनेज कर रहे हैं। वह उपलब्ध है और हमेशा टीम को आगे रखते हैं। अगर उन्हें लगता है कि वह चोट के चलते टीम को सहयोग नहीं दे सकते तो वह अपने आप को बाहर रखेंगे।’

चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में इस वक्त 8 अंको के साथ तीसरे पायदान पर है। महेंद्र सिंह धोनी ने हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद बयान दिया कि यह अब उनके करियर का आखिरी पड़ाव है। जिसके बाद से चर्चा जोरों पर शुरू हो गई है कि यह सीजन धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन है। टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों में ट्रॉफी जीतने की मंशा साफ रखते हुए टीम शानदार खेल दिखाते हुए नजर आएगी।

Advertisement