क्या स्टोक्स को 41 साल के होने वाले जेम्स एंडरसन की अभी भी टेस्ट क्रिकेट में जरूरत है? पढ़ें इस पर इंग्लिश कप्तान ने क्या कहा  - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या स्टोक्स को 41 साल के होने वाले जेम्स एंडरसन की अभी भी टेस्ट क्रिकेट में जरूरत है? पढ़ें इस पर इंग्लिश कप्तान ने क्या कहा 

30 जुलाई 2023 को 41 साल के हो रहे हैं तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 

Ben Stokes and James Anderson (Image Credit- Twitter)
Ben Stokes and James Anderson (Image Credit- Twitter)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय एशेज सीरीज खेली जी रहा है। बता दें कि पांच मैचों की इस सीरीज के चार मैच खेले जा चुके हैं और फिल्हाल ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से बढ़त बनाते हुए सीरीज को रिटेन कर लिया है। तो वहीं अब सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला 27 जुलाई से कींग्सटन ओवल, लंदन में खेला जाएगा।

साथ ही बता दें कि अगर इंग्लैंड को एशेज सीरीज में वापसी करनी है तो इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। तो वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीतने में कामयाब रहती है तो वह सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लेगी। तो वहीं सीरीज के इस महत्वपूर्ण मैच से पहले प्रेस काॅन्फ्रेंस में इंग्लिश कैप्टन बेन स्टोक्स ने अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

वह अब भी उतना ही अच्छा दिख रहा है जितना दो साल पहले था- स्टोक्स

बता दें कि कींग्सटन ओवल में होने वाले पांचवें मैच से पहले बेन स्टोक्स से मीडिया में मौजूद एक पत्रकार पूछता है- आने वाले रविवार को जेम्स एंडरसन 41 साल के हो जाएंगे, और उनका कहना है कि वह इस सीरीज के बाद भी टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले हैं। तो आप क्या अब भी उन्हें टीम में चाहते हैं?

तो पत्रकार के इस सवाल का जबाव देते हुए स्टोक्स कहते हैं- हां। तो पत्रकार पूंछता है क्यों और कब तक आप उनके साथ बने रहेंगे? इसके बाद पत्रकार के इस सवाल का जबाव देते हुए बेन स्टोक्स कहते हैं-

उसमें (जेम्स एंडरसन) क्वालिटी है। जाहिर तौर पर उनका इस सीरीज में प्रभाव नहीं रहा है। वे उस प्रकार विकेट नहीं ले पाए जैसा वे चाहते थे। लेकिन वे एक क्वालिटी वाले गेंदबाज हैं, जो क्वालिटी प्रदर्शन करते हैं।

जिम्मी की थोड़ी आलोचना हो रही है, लेकिन जिस तरह जो रूट रन नहीं बनाते तो आप उनके टीम में बने रहने पर सवाल नहीं करते, यह कुछ ऐसा ही है। जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट के महान तेज गेंदबाज है, और वे अभी उतने ही अच्छे दिख रहे हैं, जैसे दो साल पहले थे।

देखें वीडियो

close whatsapp