ENG vs NZ: बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में दिग्गज ब्रैंडन मैक्कुलम को पीछे छोड़, रच दिया बड़ा इतिहास
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
अद्यतन - फरवरी 18, 2023 5:51 अपराह्न

बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम टेस्ट क्रिकेट में नया मुकाम हासिल करते हुए नजर आ रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में इंग्लैंड जीत के करीब पहुंच चुकी है। वहीं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है। बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। आपको बता दें बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रैंडन मैकुलम को पीछे छोड़ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
बेन स्टोक्स ने टेस्ट फॉर्मेट में जड़े 109 छक्के
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के तीसरे दिन में बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बेन स्टोक्स ने आज तीसरे दिन में गेंदबाज स्कॉट के खिलाफ 49वें ओवर में छक्का जड़ टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास रचा। बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी व इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट कोच ब्रैंडन मैकुलम को पीछे छोड़ा हैं। उन्होंने अब तक 90 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान अब तक वो 109 छक्के लगा चुके हैं।
"Sorry, Boss" 😅@benstokes38 has overtaken @Bazmccullum as the leading six-hitter in Test history 💪#NZvENG pic.twitter.com/WvIGXgmW5w
— England Cricket (@englandcricket) February 18, 2023
ब्रैंडन मैकुलम ने टेस्ट करियर में 107 छक्के जड़े हैं। वहीं लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज एडम ग्रिलक्रिस्ट 96 टेस्ट मैचों में 100 छक्कों के साथ हैं। वेस्टइंडीज खिलाड़ी क्रिस गेल 98 छक्कों के साथ चौथे और साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी जैक कैलिस 97 छक्कों के साथ पांचवे पायदान पर हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करेगी इंग्लैंड
बात करें इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच की तो इंग्लैंड ने पहली इनिंग में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 325 रनों पर पारी घोषित की थी। जिसके बाद न्यूजीलैंड पहली इनिंग में 306 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। वहीं दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था।
टीम ने जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन फोक्स की अर्धशतकीय पारियों और बेन स्टोक्स के 31 रन और ओली रॉबिनसन के 39 रनों के बदौलत 374 रन बनाए। न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 394 रनों का लक्ष्य था, लेकिन टीम तीसरे दिन के अंत तक 63 रनों पर 5 विकेट गंवा चुकी है। इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड 4 विकेट और ओली रॉबिनसन अब तक एक विकेट ले चुके हैं।