बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी अब IPL भी खेलेंगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी अब IPL भी खेलेंगे

590 खिलाड़ियों की लिस्ट में आया मनोज तिवारी का नाम।

Manoj Tiwari and KKR
Manoj Tiwari and KKR. (Photo Source: Twitter)

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन को लेकर तैयारियां जोरों पर है, जिसका आयोजन अब कुछ ही दिनों बाद होने जा रहा है। इस कड़ी में इस ऑक्शन से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां ये खबर है नीलामी से जुड़े खिलाड़ी के नामों के बारे में। जी हां, ऑक्शन के लिए फाइनल हुए नामों में बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी का भी नाम है जो टीम इंडिया का हिस्सा भी रह चुके हैं और कई आईपीएल टीमों से भी खेल चुके हैं।

‘मंत्री जी’ मनोज तिवारी IPL में करेंगे खेल

इस बार IPL में 2 नई टीमों की एंट्री हुई है, वहीं बाकी की 8 टीमों ने अपने कुछ खिलाड़ियों को पहले रिटेन कर लिया था। ऐसे में सभी टीमों में बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसे लेकर मेगा ऑक्शन का आयोजन होने जा रहा है। जहां इस ऑक्शन का मनोज तिवारी भी हिस्सा होंगे, जिन्होंने चुनावे के कारण क्रिकेट की दुनिया से दूरी बना ली थी। लेकिन अब वो एक बार फिर से मैदान वापसी करने के लिए तैयार हैं।

*590 खिलाड़ियों की लिस्ट में आया मनोज तिवारी का नाम।
*खेल मंत्री मनोज तिवारी का नाम बंगाल रणजी टीम में भी आया था।
*आखिरी बार मनोज ने साल 2018 में पंजाब टीम की तरफ से खेला था IPL।
*तिवारी ने 2021 में तृणमूल कांग्रेस की तरफ बंगाल विधानसभा चुनाव जीता था।

590 खिलाड़ियों की है लिस्ट

IPL 2022 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को होना है, जिसमें अब कुल 590 खिलाड़ी भाग लेंगे। वहीं इस लिस्ट में कुल 228 कैप्ड खिलाड़ी होंगे, तो 355 अनकैप्ड खिलाड़ियों का नाम शामिल है और 7 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी हैं। साथ ही 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस में कुल 48 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। वहीं 20 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये है, तो 34 खिलाड़ियों की बोलियां आईपीएल मेगा ऑक्शन में 1 करोड़ रुपये से शुरू होंगी। इस दौरान कई ऐसे खिलाड़ियों पर नजरों होंगी जिनका प्रदर्शन हाल के समय में काफी शानदार रहा है।

close whatsapp