पैसों के लिए आईपीएल की चापलूसी पर उतरा इंग्लैंड का ये बिगड़ैल क्रिकेटर
केविन पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
अद्यतन - अप्रैल 18, 2022 4:40 अपराह्न

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने जब से उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग पर कमेंट्री करना शुरू किया तब से वो भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों और बिरादरी के बीच एक लोकप्रिय व्यक्ति बन गए हैं। पीटरसन पिछले कुछ सीजन में आईपीएल कमेंट्री टीम का लगातार हिस्सा रहे हैं, ठीक वैसे ही जैसे वह एक खिलाड़ी के रूप में थे। इस बीच एक बार फिर वो इस सीजन आईपीएल में कमेंट्री करने के लिए भारत रवाना हो चुके हैं।
उन्होंने इस खबर की जानकारी हिंदी में ट्वीट करते हुए दी। आपको बता दें कि पीटरसन इससे पहले भी हिंदी में ट्वीट कर काफी सुर्खियों बटोर चुके हैं। इसके साथ ही वह भारत के लिए अपना प्रेम भी कई बार ज़ाहिर कर चुके हैं और अब वह जल्द ही आईपीएल 2022 में कमेंट्री करते दिखाई देंगे।
18 अप्रैल को ट्वीट करते हुए केविन पीटरसन ने लिखा कि, “आईपीएल पर कमेंट्री करने के लिए भारत लौटने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। दुनिया में सबसे अच्छे आतिथ्य का अनुभव करना कुछ ऐसा है जिसे मैं कभी भी हल्के में नहीं लूंगा! कुछ घंटों में मिलते हैं, भारत!”
यहां देखिए केविन पीटरसन का वो ट्वीट
https://twitter.com/KP24/status/1515944992111423488?s=20&t=HfFDhRQYriVGpCbzaI3mjw
पीटरसन मेजबान ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स पर आईपीएल के दौरान प्री और पोस्ट मैच शो का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं, वह मैचों पर भी टिप्पणी करते हैं और आईपीएल और क्रिकेट पर सामान्य रूप से चर्चा करते हुए सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहते हैं। पीटरसन आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं।
आपको बता दें कि पीटरसन आईपीएल में इंग्लिश कमेंट्री टीम का हिस्सा होंगे। इसके साथ ही वो आईपीएल में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले कमेंटेटर में शामिल हैं। उन्हें सुनील गावस्कर और हर्षा भोगले जैसे दिग्गज कमेंटेटर के बराबर सैलरी दी जाती है। मौजूदा समय में पीटरसन दुनिया के सबसे बेहतरीन कमेंटेटर में शामिल हैं और आईपीएल में कमेंट्री के लिए केविन पीटरसन को 3.8 करोड़ रुपये मिलेंगे।