बुमराह ने पावरप्ले में मचाई खलबली, अपने पहले ही स्पेल में झटके चार विकेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

बुमराह ने पावरप्ले में मचाई खलबली, अपने पहले ही स्पेल में झटके चार विकेट

अपने पहले स्पेल में जसप्रीत बुमराह ने झटके चार विकेट।

Jasprit Bumrah celebrating Liam Livingstone’s wicket (Photo Source: Twitter/BCCI)
Jasprit Bumrah celebrating Liam Livingstone’s wicket (Photo Source: Twitter/BCCI)

इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पहले वनडे मैच में टीम इंडिया के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। केनिंग्टन के ओवल मैदान में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और भारत के तेज गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को पूरी तरह से सही ठहराया।

हालांकि, ओवल की पिच से तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआत में कुछ मदद मिली और बुमराह ने वहां की परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया। अनुभवी तेज गेंदबाज ने नई गेंद से घातक गेंदबाजी की और अपने पहले चार ओवरों के स्पेल में चार विकेट चटकाए। हालांकि इसका काफी हद तक श्रेय मोहम्मद शमी को भी जाता है।

शमी ने दूसरे छोर पर से आक्रामक गेंदबाजी की और बेन स्टोक्स का महत्वपूर्ण विकेट भी लिया। हालांकि बुमराह की शानदार गेंदबाजी को देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए दिखे। तेज गेंदबाज ने अपने पहले ही ओवर में जेसन रॉय और जो रूट दोनों को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया और भारत को एक शानदार शुरुआत दी।

बुमराह के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने टेके घुटने

हालांकि बुमराह यहीं नहीं रुके, इसके बाद उन्होंने लियम लिविंगस्टोन और जॉनी बेयरस्टो को भी अपना शिकार बनाया। इसके परिणामस्वरूप इंग्लैंड की टीम अपनी पांच विकेट महज 26 रनों पर गंवा चुकी थी। आपको बता दें कि ये वही इंग्लैंड की टीम जिसने हाल ही में नीदरलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट का सर्वोच्च स्कोर(498/5) बनाया था। लेकिन इस मैच में उनकइ बल्लेबाज बिल्कुल भी फॉर्म में नहीं दिखे।

मैच की बात करें तो खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम 73 के स्कोर पर अपना आठ विकेट गंवा चुकी है। इंग्लैंड की तरफ से फिलहाल डेविड विली और कार्स बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत के लिए अब तक बुमराह चार शमी तीन और प्रसिद्ध कृष्णा एक विकेट ले चुके हैं।

बुमराह की गेंदबाजी को देख सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

close whatsapp